Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: चिराग पासवान ने सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों का किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 07:19 PM (IST)

    लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए के प्रत्याशियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के लिए सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक ...और पढ़ें

    चिराग पासवान ने सभी लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों का किया एलान। (फाइल फोटो)
    चिराग पासवान ने सभी लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों का किया एलान। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चिराग ने 40 लोकसभा में प्रभारियों की तैनाती की
    2. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी जानकारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए के उम्मीदवारों से बेहतर समन्वय बनाने हेतु सभी 40 लोकसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी पत्रकारों को दी।

    राजेश भट्ट ने बताया कि वाल्मीकि नगर में अशोक मिश्रा, पश्चिम चंपारण में आलोक चौधरी, पूर्वी चंपारण में संजय पासवान, शिवहर में नौशाद अहमद, सीतामढ़ी में शाहनवाज अहमद कैफी, मधुबनी में राजेश कुमार उर्फ संजय पासवान, झंझारपुर में कुमार विवेक आनंद को प्रभारी बनाया गया है।

    इसके अलावा, सुपौल में चन्द्रविजय कुमार, अररिया में योगेन्द्र साह, किशनगंज में शंकर सिंह, कटिहार में शंकर झा, पूर्णिया में विभूति भुषण पासवान, मधेपुरा में प्रभाकर ठाकुर, दरभंगा में इन्तखाब आलम, मुजफ्फरपुर में संजय कुमार सिंह, वैशाली में राकेश कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

    वहीं, गोपालगंज में परशुराम पासवान, सिवान में सौरभ पाण्डेय, महाराजगंज में सोनु मुखिया, सारण में विनीता सिंह, हाजीपुर में अरविन्द कुमार सिंह, उजियारपुर में अरविन्द पूर्वे, समस्तीपुर में मिथिलेश निषाद, बेगूसराय में इन्दू कश्यप, खगड़िया में सुरेश भगत, भागलपुर में रमेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, बांका में संगीता तिवारी, मुंगेर में अभय कुमार सिंह, नालंदा में संजय चौधरी, पटना साहिब में हरिहर पासवान, पाटलिपुत्र में नरेश प्रसाद सिंह, बक्सर में राजीव रंजन सिंह, सासाराम में विष्णु पासवान, काराकट में मनोज सिंह, जहानाबाद में रामाश्रय शर्मा, औरंगाबाद में कमलेश शर्मा, गया में रानी देवी, नवादा में रविशंकर प्रसाद सिंह और जमुई में अमर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू ने इस सीट पर भी कांग्रेस के साथ कर दिया 'खेला', पहली बार चुनावी ताल ठोंकेगा RJD का कैंडीडेट

    Bihar Politics: लालू यादव ने इस सीट से भी कांग्रेस को किया आउट, RJD कैंडिडेट को लेकर सियासी हलचल तेज