Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: चिराग पासवान ने ममता बनर्जी की 'सोच' पर उठाया सवाल, कहा- मुख्यमंत्री की टिप्पणी बेहद शर्मनाक

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:35 PM (GMT+05:30)

    Chirag Paswan केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बंगाल जलेगा तो पूरा भारत जलेगा वाले बयान को शर्मनाक बताया है। ...और पढ़ें

    Chirag Paswan : चिराग पासवान ने ममता बनर्जी के टिप्पणी को बताया शर्मनाक।
    Chirag Paswan : चिराग पासवान ने ममता बनर्जी के टिप्पणी को बताया शर्मनाक।

    HighLights

    1. ममता बनर्जी पर भड़के चिराग पासवान
    2. बंगाल सीएम ने भाजपा पर बोला था हमला

    एएनआई, पटना। Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री बनर्जी की 'बंगाल जलेगा तो पूरा भारत जलेगा' वाली विवादित टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताया।

    चिराग पासवान ने कहा कि यह एक मुख्यमंत्री के बेहद शर्मनाक बयान से ज्यादा कुछ नहीं है। एक ऐसी सीएम जो अपने राज्य के हालात को संभाल नहीं पा रही हैं।

    ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं, चाहे फिर वो किसी भी राज्य में हों... यह किस तरह की मानसिकता है? उन्होंने बनर्जी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह एक मुख्यमंत्री को शोभा देता है?

    बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन: चिराग

    उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे उनकी कमजोरी और असफलता जाहिर होती है। मेरा केंद्र सरकार से आग्रह है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

    बता दें कि बीते रोज कोलकाता में तृणमूल 'छात्र परिषद' के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने 12 घंटे के 'बंगाल बंद' का आह्वान किया था।

    ममता ने पीएम पर बोला था हमला

    इसे लेकर मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद बंगाल में उपजे तनाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।

    सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि कुछ लोग सोचते हैं कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है; वे हमारी भाषा बोलते हैं और हमारी संस्कृति साझा करते हैं।

    लेकिन याद रखें, बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश है। मोदी बाबू यहां हिंसा भड़काने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा था कि यदि बंगाल जलाओगे तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेगी! हम आपकी सरकार गिरा देंगे।

    भाजपा ने भी ममता के बयान की आलोचना की

    इधर, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना की है।

    भाजपा ने यह भी कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले में पीड़िता के माता-पिता के हालिया बयान बेहद परेशान करने वाले हैं।

    पूनावाला ने सवाल करते हुए कहा कि ममता बनर्जी, आपकी 'ममता' (करुणा) कहां चली गई? पीड़िता के माता-पिता के लगातार बयानों के साथ-साथ आप जो क्रूरता दिखा रही हैं, वह बेहद दुखद है।

    पूनावाला ने यह भी कहा, इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता ऐसी टिप्पणियों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी न्याय करने के बजाय, वो न्याय जो 140 करोड़ लोग चाहते हैं, जैसा कि राष्ट्रपति ने भी कहा है... आप बदले की भावना से प्रेरित लग रही हैं।

    पूनावाला ने कहा कि उनका दावा है कि देश को आग लगा दी जाएगी। आप न्याय के लिए विरोध करने वालों को, जिनके माता-पिता बार-बार समर्थन की गुहार लगा रहे हैं, उन्हें हत्यारा और दंगाई बता रही हैं।

    यह भी पढ़ें

    अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में संभावना तलाश रहे चिराग, NDA में बढ़ सकती है खटपट

    Chirag Paswan: चिराग को संतुलित करने के लिए BJP बढ़ा रही है पारस का भाव, अंदर की कई बातें आईं सामने