Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: वैशाली सीट से वीणा देवी को क्यों मिला टिकट? चिराग को पहले मिल चुका है धोखा, आखिर क्या रही मजबूरी

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 10:16 AM (GMT+05:30)

    Bihar Politics चिराग पासवान ने अपने सभी पत्ते खोल दिए हैं। उनकी पार्टी ने अपने पांचों उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। लोजपा (रामविलास) ने ग्रामीण ...और पढ़ें

    चिराग पासवान ने वैशाली से वीणा देवी को बनाया प्रत्याशी
    चिराग पासवान ने वैशाली से वीणा देवी को बनाया प्रत्याशी

    HighLights

    1. लोजपा-रामविलास ने समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को दिया टिकट
    2. वैशाली से वीणा देवी को बनाया गया प्रत्याशी
    3. भागलपुर के स्वर्ण कारोबारी राजेश वर्मा को खगड़िया से बनाया उम्मीदवार

    राज्य ब्यूरो, पटना।  Bihar Political News In Hindi लोजपा (रामविलास) ने ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) की बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर (Samastipur Seat) से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक के हस्ताक्षर से पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की गई है।

    इसके मुताबिक भागलपुर के स्वर्ण कारोबारी राजेश वर्मा को खगड़िया, वीणा देवी को वैशाली, जमुई से अरुण भारती और हाजीपुर से चिराग पासवान (Chirag Paswan) को उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें शांभवी चौधरी का लोजपा से कभी नाता नहीं रहा है। उन्हें पार्टी ने सीधे उम्मीदवार बनाया है। वीणा देवी (Veena Devi) अभी वैशाली से सांसद हैं।

    राजेश वर्मा लोजपा (रामविलास) (LJPR) से पहले से जुड़े हैं। वे 2020 में भागलपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि अरुण भारती चिराग के बहनोई हैं।

    राजद कैंडिडेट को भारी बहुमत से हराकर जीत दर्ज की थी

    वीणा देवी को टिकट मिलने के कुछ अहम कारण हैं। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में भी लोजपा ने वीणा देवी पर भरोसा जताया था। उन्होंने वैशाली सीट पर तब राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था।

    इसके बाद, वीणा देवी पार्टी में फूट होने के बाद पारस गुट में शामिल हो गईं थी। ऐसा माना जा रहा है कि चिराग ने उनकी जीत की मार्जिन को देखकर फिर से उनपर भरोसा जताया है।  

    हालांकि, इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी लोजपा कैंडिडेट ने ही इस सीट पर जीत दर्ज की थी। तब इस सीट पर रामा किशोर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Pappu Yadav: अब बीमा भारती क्या करेंगी? पूर्णिया सीट पर पप्पू का ये है प्लान, Tejashwi Yadav ने भी दे दिया फाइनल जवाब

    BJP ने किया मैनिफेस्टो कमेटी का एलान, बिहार, झारखंड और ओडिशा से इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी