विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: चिराग की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला, 243 सीटों के लिए बनाई खास रणनीति

Published: Mon, 23 Sep 2024 08:36 AM (IST)

Bihar Politics बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन तमाम नेता अभी से ही इसकी तैयारी में जुट ...और पढ़ें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) की बैठक में नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित
  2. दो से 26 नवंबर तक जन-जागरण अभियान करने तैयारी, 28 नवंबर को पटना में होगी पार्टी की रैली

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार को दरोगा राय स्मारक न्यास में हुई। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। इसके मुताबिक पार्टी द्वारा सभी 243 सीटों पर चुनावी तैयारी की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे ने की। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बैठक में एक से 15 अक्टूबर तक जिलों में संघर्षशील दस्ता बनाने तथा 16 से 30 अक्टूबर तक संगठन की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।

दो से 26 नवंबर तक जन-जागरण अभियान और 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में रैली की तैयारी पर बैठक में चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट व सांसद शांभवी चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

गांव गांव में चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

बता दें कि भाजपा भी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे दमखम के साथ जुटी है। ग्रामीण स्तर पर भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। इसी क्रम में मोहनियां विधान सभा के भरखर, अहिनौरा इत्यादि गांवों में यह अभियान चला।

इसमें जिला सदस्यता प्रभारी राणा प्रताप सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सदस्यता प्रभारी ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने को हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास वाले नारे से आम आवाम काफी प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार का प्रयास है कि निचले पायदान पर बैठे लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचे। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। जिसका गरीब परिवारों को काफी लाभ मिला है।

सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा के अधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। बिहार सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विरोधी दलों के जुमलेबाजी से आम आवाम को सचेत रहने की नसीहत दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव पर बरसे BJP प्रवक्ता, कहा- 10वीं फेल आदमी समीक्षा बैठक के मायने नहीं समझ सकता

तेजस्वी यादव को दुबई में आई मां राबड़ी देवी की याद, वीडियो के साथ शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।