Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan ने छुए Nitish Kumar के पैर, CM ने तुरंत गले से लगाया; दूर हो गए सारे गिले शिकवे?

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 10:20 PM (IST)

    सम्राट चौधरी को साथ लेकर चिराग पासवान गुरुवार को अचानक नीतीश कुमार के घर पहुंच गए। इस मुलाकात के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सं ...और पढ़ें

    Chirag Paswan ने छुए Nitish Kumar के पैर, CM ने तुरंत गले से लगाया; दूर हो गए सारे गिले शिकवे?
    Chirag Paswan ने छुए Nitish Kumar के पैर, CM ने तुरंत गले से लगाया; दूर हो गए सारे गिले शिकवे?

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को लंबी अवधि के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। वह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ देर शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

    इस मुलाकात के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के माध्यम से एनडीए ने यह संदेश दिया है कि उनके खेमे में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है।

    'मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं'

    हाल तक चिराग पासवान नियमित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते थे। वैसे हफ्ते भर पहले उन्होंने यह कहा था कि मुख्यमंत्री से उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी रहे मौजूद

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ चिराग पासवान गुरुवार को एक साथ नामांकन में गए थे। उसी दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ। साथ में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी गए।

    गया, नवादा और जमुई में नामांकन के बाद तीनों एक साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने उनकी अगवानी की। चिराग ने पैर छूकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने चिराग को गले लगाया। लगभग आधे घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों पर चर्चा हुई। चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद सभी ने ग्रुप फोटो करवायी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- NDA-महागठबंधन के साथ 'खेला' कर पाएगी BSP? इन चार सीटों पर उम्मीदवारों ने भर दिया पर्चा

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा LJPR का साथ, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ