यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan On Muslims: 'हमेशा से मुस्लिमों की...', चिराग पासवान का बड़ा बयान; कांग्रेस को घेरा
चिराग पासवान ने मुस्लिमों का जिक्र कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चिराग ने कहा हमेशा से मुस्लिमों की पक्षधर रही कांग्रेस ओबीसी व दलितों के आरक्षण को छ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Chirag Paswan लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमेशा से मुस्लिमों की पक्षधर रही कांग्रेस ओबीसी व दलितों के आरक्षण को छीनकर एक खास धर्म के लोगों को देना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी और पिछड़ों के आरक्षण को छीनकर उसे धर्म के आधार पर देने का प्रविधान कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। जिस संविधान का नाम लेकर ये लोग बार-बार लोगों को डराने व गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, उसी संविधान में स्पष्ट तौर से यह बात कही गई है कि धर्म के आधार पर किसी को कोई आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।
'कर्नाटक जैसे राज्य में...'
चिराग ने कहा कि कर्नाटक जैसे राज्य में जिस तरीके से ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर दूसरे लोगों को दिया जा रहा है, यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों की साजिश है। जिसमें वे धीरे-धीरे आरक्षण को समाप्त कर किसी एक धर्म विशेष को आगे बढ़ाने की ये लोग सोच रखते हैं।
चिराग ने लिया मनमोहन सिंह का नाम
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान की चर्चा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह से स्पष्ट कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। यह कांग्रेस की वही तुष्टीकरण की राजनीति है और इसको ढंकने के लिए यह लोग हमलोगों पर आरोप लगाते हैं कि हमलोग आरक्षण समाप्त कर देंगे और संविधान खतरे में है। जबकि सच्चाई यह है कि यह कदम कांग्रेस उठाती रही है।