यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: 'मेरे मुख्यमंत्री पिछले दरवाजे से...', पासवान ने बताया- I.N.D.I.A की बैठक से क्यों दूरी बना रहे Nitish Kumar?
Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आईएनडीआईए की अगली बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनके इस फैसले पर लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने तीखी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan On Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आईएनडीआईए की अगली बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनके इस फैसले ने बिहार में नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। बिहार में विपक्षी नेताओं ने कह दिया है कि नीतीश कुमार भी अब समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ रहकर कुछ नहीं होने वाला है।
लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और 'इंडिया' (गठबंधन) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब ये मजबूत गठबंधन नहीं रहा है, जिसकी सोच के साथ उन्होंने (नीतीश कुमार) इसकी शुरुआत की थी।
'पहले शुरुआत करो, फिर अधूरा छोड़ दो'
नीतीश कुमार के बैठक में शामिल होने पर पासवान ने कहा, "यह काम मेरे मुख्यमंत्री पहले से ही करते आए हैं। पहले शुरुआत करो, फिर अधूरा छोड़ दो। बिहार में भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनकी शुरुआत की और फिर उनक सुध नहीं ली गई।"
'पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहे हैं'
चिराग पासवान ने शराबबंदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की शुरुआत इतनी मजबूती से की गई, लेकिन आज उसकी समीक्षा तक नहीं की गई। अब तो बिहार में होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है। चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरे मुख्यमंत्री की कार्यशैली रही है। ऐसे में अब मेरे मुख्यमंत्री पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहे हैं।
BJP ने भी साधा निशाना
बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी नीतीश कुमार और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो डूबती हुई नाव में बैठेंगे उनका भी डूबना तय है। विजय सिन्हा ने कहा, "आईएनडीआईए किनका गठबंधन था, ये तो पहले से बिहार में 7 दलों का गठबंधन था। इनसे अब जनता मुक्ति चाहती है। ये आभास इनको हो चुका है। ये अब जान रहे हैं कि कांग्रेस के साछ बची हुई साख भी चली जाएगी, तो ये बहाना ढूंढ रहे हैं।"