Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज? एनडीए से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:05 PM (GMT+05:30)

    नीतीश कुमार के एनडीए में आने से चिराग पासवान थोड़े निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारी नजर बनी हुई है। हम फिलहाल सभी कार्यक् ...और पढ़ें

    चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन पर दिया बड़ा बयान (जागरण)
    चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन पर दिया बड़ा बयान (जागरण)

    एएनआई, पटना। Bihar Political News in Hindi:  बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एलजेपी सांसद चिराग पासवान थोड़े से निराश नजर आ रहे थे। चिराग पासवान ने एनडीए से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान भी दिया है।

    चिराग पासवान ने कहा कि एलजेपी (रामविलास) राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर हर पल नजर रख रही है। अगले 2-3 दिन में सब क्लियर हो जाएगा। हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए कल एक बैठक भी की थी। 

    एनडीए से गठबंधन पर अंतिम फैसला मेरा होगा: चिराग पासवान

    चिराग पासवान ने कहा कि जहां तक ​​एनडीए से गठबंधन का सवाल है तो निर्णय लेने की जिम्मेदारी मेरी है।  जो भी फैसला होगा, एलजेपी और बीजेपी मिलकर लेगी।

    चिराग पासवान ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

    हम अगले 2-3 दिनों के लिए सभी कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं और दिल्ली जा रहे हैं। वहां जल्द ही हम अपना फैसला सुनाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार अब जिस पार्टी के साथ जाएंगे...', प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, दूसरे दलों को दे डाली चेतावनी

    Bihar Politics: ' जब हुआ न कोई अपना, विधि का विधान कौन टाले...', लालू की बेटी रोहिणी की पोस्ट से सियासी भूचाल