यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: 'आज से 3 साल पहले मेरी...', चिराग पासवान का सबसे बड़ा खुलासा; सियासी गलियारों में मची हलचल
चिराग पासवान ने खुलासा किया कि तीन साल पहले उनकी राजनीतिक पारी को खत्म करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन और विश्वास के लि ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि आजे से तीन साल पहले मेरी राजनीतिक पारी पर विराम लगाने की कोशिश हुई थी। उन्होंने पार्टी का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
चिराग पासवान ने कहा- मुझे अब भी 2021 का वह दिन याद है, जब संघर्षों के दौर से गुजर रहा था। मेरी पार्टी तोड़ दी गई। मुझे सभी पदों से हटा दिया गया। मेरी राजनीतिक पारी पर विराम लगाने की कोशिश की गई, लेकिन यह आपलोगों का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही था, जिसने मुझे ना टूटने दिया और ना ही झुकने दिया।
चिराग ने कार्यकर्ताओं को बताया अपना मिशन
चिराग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों को पूरा के लिए हम सभी संकल्पित हैं। उनके सपनों का विजन "बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट" को बिहार के हर घर तक पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है।
'100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ कीर्तिमान रचा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपलोगों के साथ, सहयोग और समर्पण की वजह से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान मान रचा है। 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सभी पांच सीटें- हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में हमलोगों ने प्रचंड जीत हासिल की।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हासिल करना है। बिहार में फिर राजग की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है।