Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 01:36 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार की सियासत में चिराग पासवान आज कल काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एनडीए से 5 सीटें मिलने के बाद चिराग पासवान काफी उत्साहित नजर आ र ...और पढ़ें

    चिराग पासवान की क्वालिफिकेशन ( ANI फोटो)
    चिराग पासवान की क्वालिफिकेशन ( ANI फोटो)

    HighLights

    1. चिराग पासवान इन दिनों चुनाव के प्रचार में व्यस्त नजर आ रहे हैं।
    2. चिराग पासवान को एनडीए ने बिहार में 5 लोकसभा सीटें दी हैं।

    डिजिटल डेस्क, पटना।  Bihar Political News Hindi: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) के मुखिया और सांसद चिराग पासवान लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। चाहे वह हाजीपुर सीट हो या चाचा पशुपति पारस से मतभेद, चिराग पासवान इन दो वजहों से मीडिया में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिता राम विलास पासवान की छत्र छाया में राजनीति शुरू करने वाले चिराग पासवान अब हर तरह से सियासी दांव खेलना सीख गए हैं।

    तो आइए इन चुनावी माहौल के बीच आज हम आपलोगों को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की क्वालिफिकेशन और उनकी डिग्री के बारे में सबकुछ बताएंगे। हम यह भी बताएंगे कि चिराग पासवान का सियासी सफर कैसा रहा है।

    कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान (Qualification of Chirag Paswan)

    चिराग पासवान (Chirag Paswan) वर्तमान में जमुई से सांसद हैं। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ले रखी है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साल 2003 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल की।

    चिराग पासवान राजनीति में प्रवेश से पहले बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने एक मूवि 2011 में आई थी जिसका नाम था मिले न मिले हम (Mile Na Mile Ham), जिसमें कंगना रनौत उनके साथ थीं।

    चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

    बता दें कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वहीं उनके चाचा ने भी इस सीट सी ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। बता दें कि हाजीपुर वह सीट है जहां से चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

    खबरें और भी

    चिराग पासवान का सियासी सफर

    चिराग पासवान जमुई से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। वह 2014 में पहली बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। वहीं, दूसरी बार वह 2019 में भी जमुई सीट से लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर कूदे यात्री, पटना-डीडीयू रेलखंड पर 6 घंटे ठप रहा परिचालन

    kharmas kab khatam hoga: खरमास कब खत्म होगा, पढ़ें अप्रैल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त कब-कब है?