विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

I.N.D.I.A. गठबंधन के मीडिया से दूरी बनाने पर भड़के LJPR सुप्रीमो चिराग पासवान, विपक्षियों को दे डाली ये सलाह

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 15 Sep 2023 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 06:44 PM (IST)

LJPR Chief Chirag Paswan I.N.D.I.A. गठबंधन ने कई टीवी समाचार एंकरों का बहिष्कार किया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ...और पढ़ें

LJPR Chief Chirag Paswan: I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से ब‍हिष्कृत TV न्‍यूज एंकर्स की लिस्‍ट देख भड़के चिराग।
LJPR Chief Chirag Paswan: I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से ब‍हिष्कृत TV न्‍यूज एंकर्स की लिस्‍ट देख भड़के चिराग।

HighLights

  1. गुरुवार को बच्‍चा पासवान के परिवार से मिले चिराग
  2. चिराग ने बच्‍चा पासवान के परिवार को दिलाया न्‍याय का भरोसा

LJPR Chief Chirag Paswan: पटना, एएनआई: I.N.D.I.A. गठबंधन की को-ऑर्डिनेश कमेटी की बैठक के बाद कई टीवी समाचार एंकरों का बहिष्कार किया है, जि‍सकी उन्‍होंने सूची जारी की इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने  प्रत‍िक्रिया दी है।

उन्‍होंने कहा कि तमाम दल एक साथ आते हैं, कुछ पत्रकारों की एक सूची जारी करते हैं  और कहते हैं कि हम इन पत्रकारों का बहिष्कार करेंगे, ये आपातकालीन नहीं है तो क्‍या है? जो आपके मन मुताबिक नहीं है, आप उनका बहिष्कार करेंगे?

चिराग ने विपक्ष को सलाह दी कि उन्हें इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहिए। कहा कि इस तरीके से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का बहिष्कार करना, क्या ये लोकतंत्र की हत्या नहीं है?

आपके अनुसार सवाल नहीं पूछे जाएंगे। कई पत्रकार हैं, जो सत्ता से सवाल कर रहे हैं, विपक्ष से भी सवाल किए जाएंगे कि‍ आपने इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया। उन्‍होंने इस कृत्य की निंदा की।

पटना: INDIA गठबंधन द्वारा कई टीवी समाचार एंकरों का बहिष्कार करने पर लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "तमाम दल एक साथ आते हैं और कुछ पत्रकारों की एक सूची जारी करते हैं कि हम इन पत्रकारों का बहिष्कार करेंगे, ये आपातकालीन स्थिति है या नहीं? जो आपके मन… pic.twitter.com/EQkqrHJi3O

आपरा​धिक घटनाओं में वृद्धि बिहार सरकार की विफलता दर्शा रही: चिराग

बिहार की जनता को सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। उक्त बातें गुरुवार को श्यामपुर गांव में स्व. बच्चा पासवान के स्वजन से मिलने पहुंचे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही।

कहा कि वह जात-पात व भेदभाव किए बिना समाज को एकसमान दृष्टिकोण से देखते आ रहे हैं। वर्तमान समय में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि बिहार सरकार की विफलता दर्शा रही है।

इससे पूर्व चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बच्चा पासवान के स्वजन से करीब 20 मिनट तक बात की और न्याय का भरोसा दिया। इससे पूर्व दिन में करीब 2:35 बजे आदापुर वंशीधर हाईस्कूल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर चिराग पासवान का हेलीकाप्टर लैंड किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्यामपुर गांव में स्व. बच्चा पासवान के स्वजन से मिलने पहुंचे। गौरतलब है कि बीते छह सितंबर को पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चा पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (Chirag Paswan)

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने 'जीविका दीदी' से मांगी मदद, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करेंगी सबसे जरूरी काम