विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान वायरल वीडियो पर भड़के, निशु आजाद के परिवार को लेकर बोले- नाम का गलत इस्तेमाल हुआ, कार्रवाई हो

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:16 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो में अपने नाम के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। ...और पढ़ें

चिराग पासवान

चिराग पासवान

HighLights

  1. चिराग पासवान ने वायरल वीडियो में नाम के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जताई।

  2. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज से व्यक्तिगत परिचय होने से इनकार किया।

  3. निशु आजाद के परिवार के साथ खड़े होकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

राज्य ब्यूरो,पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में उनके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। चिराग ने भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

राजनीतिक मुलाकात का मतलब करीबी होना नहीं

चिराग पासवान ने कहा कि राजनीतिक जीवन में नेताओं का कई लोगों से मिलना-जुलना सामान्य बात है। लेकिन किसी से मुलाकात का यह मतलब नहीं कि वह नेता का करीबी या व्यक्तिगत परिचित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र भारद्वाज का उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने का दावा सही नहीं है। चिराग ने कहा कि वीडियो में उनके अलावा दूसरे नेताओं के नाम का भी इस्तेमाल किया गया है।

वायरल वीडियो पर चिराग ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो को लेकर भारद्वाज पर निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट करने की बात कहने और राजनीतिक संपर्कों के कारण पुलिस कार्रवाई से बचने का दावा करने के आरोप हैं।

चिराग ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बात सार्वजनिक रूप से कही जाती है और कार्रवाई नहीं होती तो समाज में गलत संदेश जाता है।

निशु आजाद के परिवार के साथ खड़े होने का दावा

चिराग पासवान ने कहा कि वह और उनकी पार्टी निशु आजाद और उसके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। साथ ही आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।