Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश और शाह के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे चिराग पासवान! इन 5 सीटों पर बिगाड़ सकते हैं 'खेल'

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 06:58 PM (GMT+05:30)

    चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोजपा (रा) पांच लोकसभा सीटों पर नीतीश कुमार और अमित शाह के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। पासवान ने 11 लोकसभा क्षेत्रों के ...और पढ़ें

    नीतीश और शाह के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे चिराग पासवान! इन 5 सीटों पर बिगाड़ सकते हैं 'खेल'
    नीतीश और शाह के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे चिराग पासवान! इन 5 सीटों पर बिगाड़ सकते हैं 'खेल'

    राज्य ब्यूरो, पटना। गठबंधन में अपनी जीती हुई लोकसभा सीटों को लेकर संशय में फंसी लोजपा (रा) नई सीटों की तलाश में जुट गई है। इनमें 2019 में जीती हुई छह सीटें शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 11 संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की संभावना तलाशने का निर्देश राज्य इकाई को दिया था।

    इस आधार पर 11 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि ये प्रभारी समग्रता में आकलन करेंगे कि अगर इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार खड़े होते हैं तो उनकी जीत की संभावनाएं क्या हो सकती हैं।

    11 लोकसक्षा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त

    प्रभारियों की सूची इस तरह है- हाजीपुर-अरविंद कुमार सिंह, जमुई-अमरनाथ सिंह उर्फ अमर कुशवाहा, खगड़िया-सुरेश भगत, समस्तीपुर-मिथिलेश निषाद, वैशाली-राकेश कुमार सिंह, नवादा- अभय कुमार सिंह, गोपालगंज-परशुराम पासवान, सीतामढ़ी-डा. शाहनवाज अहमद कैफी, बाल्मीकिनगर-सुरेंद्र विवेक, बेगूसराय-इंदु कश्यप, जहानाबाद-रामाश्रय शर्मा उर्फ पुनदेव शर्मा।

    जदयू और भाजपा के गढ़ में जमीन खोज रहे चिराग

    पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि सभी प्रभारी अपने क्षेत्रों के लिए प्रस्थान कर गए हैं। गोपालगंज, सीतामढ़ी, वाल्मीकिनगर और जहानाबाद की लोकसभा सीटें अभी जदयू के पास हैं। बेगूसराय के सांसद भाजपा के गिरिराज सिंह हैं।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि लोजपा के दोनों गुटों का विवाद अभी सुलझ नहीं पाया है। पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए अड़े हैं। चिराग के खेमें से जुड़े पूर्व सांसद अरुण कुमार जहानाबाद और नवादा के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आज लालू यादव की हालत गंगोत्री से निकलकर...', राजद सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा

    ये भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: नीतीश सरकार के सामने बड़ी चुनौती! बिहार जाति सर्वेक्षण पर 16 अप्रैल को होगी 'सुप्रीम' सुनवाई