Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM नीतीश कुमार ने पूछा- पगड़ी क्यों? सम्राट चौधरी बोले- आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही खोलूंगा

    By Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 10:01 PM (IST)

    बिहार विधान परिषद में बुधवार को पहली पाली में हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के बीच जुबानी वार्ता ...और पढ़ें

    CM नीतीश कुमार ने पूछा- पगड़ी क्यों? सम्राट चौधरी बोले- आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही खोलूंगा
    CM नीतीश कुमार ने पूछा- पगड़ी क्यों? सम्राट चौधरी बोले- आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही खोलूंगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विधान परिषद की पहली पाली में हंगामे के बीच ही बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के सिर पर बंधी पगड़ी को लेकर सवाल कर दिया।

    इस पर सम्राट चौधरी ने जवाब दिया कि यह संकल्प है। आपको मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद ही पगड़ी खोलूंगा। इसमें आपका भी आशीर्वाद चाहिए।

    यह सुन मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे। सदन की कार्यवाही के बाद पत्रकारों के सवाल पर सम्राट चौधरी ने भी इसकी तसदीक की।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाएगी, तब तक चैन से नहीं बैठेगी। हम जनता के मुद्दे पर लड़ रहे हैं।

    चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुक्ति दिलाना ही भाजपा का एजेंडा है। सरकार गुंडागर्दी कर रही है, मगर कोई डरने वाला नहीं है।

    पगड़ी लगाकर भाषायी मर्यादा भूल गए हैं सम्राट : नीरज

    इधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी पगड़ी लगाकर भाषाई मर्यादा भूल गए हैं, जबकि उन्हें पगड़ी लगाकर मर्यादा का पालन करना चाहिए।

    उनके बड़बोलेपन के कारण पहली बार सदन में भाजपा को शर्मसार होना पड़ा है। सम्राट चौधरी के आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को भाजपा सदस्यों ने भी स्वीकार किया।

    भाजपा के सदस्यों ने भी कहा कि सम्राट चौधरी के मुंह से वो आपत्तिजनक शब्द निकल गया, जो कि बिलकुल गलत है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वो विनम्रता भूल गए हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें इतना बड़ा पद दिया। भाजपा इस पर आत्ममंथन करें।