Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video : नीतीश कुमार ने जोड़ लिए दोनों हाथ, 'काहे नाराज हैं सर...'; मीडिया के इस सवाल पर झुककर किया प्रणाम और फिर...

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 01:46 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों में मीडिया पर पाबंदी की खबरों के बीच सीएम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह मीडिया के सामने हाथ जो ...और पढ़ें

    Video : नीतीश कुमार ने जोड़ लिए दोनों हाथ, 'काहे नाराज हैं सर...'; मीडिया के सवाल पर झुककर किया प्रणाम
    Video : नीतीश कुमार ने जोड़ लिए दोनों हाथ, 'काहे नाराज हैं सर...'; मीडिया के सवाल पर झुककर किया प्रणाम

    HighLights

    1. CM नीतीश कुमार मीडिया के सामने अजीबोगरीब ढंग से पेश आए
    2. मीडिया कर्मियों से नहीं की कोई भी बात, कार में सवार होकर चले गए

    एएनआई, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी बयान पर आलोचना झेलते हैं तो कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाता और खबर बन जाती है। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ वह कर बैठे हैं।

    दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह मीडिया के लोगों के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ...जब जिंदा को दे दी श्रद्धांजलि

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सामने अजीबो-गरीब ढंग से पेश आते दिखाई दिए हैं। इससे पहले उन्होंने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भी वह ऐसा ही कुछ करते नजर आए थे।

    बीते हफ्ते इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ही मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे।

    यहां महावीर चौधरी की तस्वीर पर लोग फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे। परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूल उठाकर मंत्री अशोक चौधरी के सिर पर ही डाल दिए थे।

    इसे लेकर बिहार भाजपा ने सीएम पर निशाना भी साधा था। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में वीडियो को साझा कर सीएम की मेमोरी लॉस होने की बात कही थी।

    भगवान महावीर की आरती का वीडियो भी हुआ वायरल

    इसी प्रकार बीते रोज भी सीएम का एक अन्य वीडियो प्रसारित हुआ था। यह वीडियो पावापुरी महोत्सव के दौरान का था। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने सीएम पावापुरी गए थे।

    वहां भगवान महावीर के मंदिर में आरती में शामिल हुए थे। इस वीडियो में दिखाई दिया था कि आरती की थाली हाथ में लेकर सीएम भगवान की ओर देखने के बजाय मंदिर की दीवारों उनकी नक्काशी और भव्यता को देख रहे थे।

    खबरें और भी

    ताजा प्रसारित वीडियो में क्या है, क्यों जोड़ लिए हाथ?

    अब ऐसे में एक बार फिर मीडिया के सामने सीएम के अजीबो-गरीब ढंग से पेश आने का ताजा वीडियो प्रसारित हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री से एक मीडिया कर्मी की आवाज सुनाई देती है।

    मीडिया कर्मी सवाल करता है कि काहे नाराज हैं सर। इस पर नीतीश कुमार मीडियो के सामने पहले दोनों हाथ जोड़ते हैं फिर झुककर प्रणाम करते हैं।

    प्रणाम करने के दौरान अपने हाथ इधर-उधर लहराते हुए नजर आते हैं, मानो कि आरती उतार रहे हों। हालांकि, इसके बाद बिना कुछ कहे ही अपनी कार में सवार हो जाते हैं।

    इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा के अलावा सुरक्षा कर्मी नजर आते हैं।