Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासन को कोसा, बोले- मेरे आने से पहले कुछ था क्या?

    By Arun AsheshEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 08:15 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को लेकर हमलावर अंदाज में दिखे। उन्होंने राजधानी में ...और पढ़ें

    CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासन को कोसा
    CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासन को कोसा

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के इस बयान में लोग निहितार्थ खोज रहे

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने पुराने अंदाज में लौटे तो ऐसा कुछ बोल गए कि आम और खास लोग निहितार्थ खोजने लगे हैं।

    उन्होंने अपने लंबे भाषण के बीच हाल में उपस्थित युवा उद्यमियों से पूछ लिया- हमारे आने से पहले कुछ था क्या? उद्यमियों ने ताली बजाकर हामी भरी।

    मानो वह भी सहमत हो रहे हैं कि 2005 से पहले राज्य का विकास ठप था। कुमार दूसरी बार नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने थे।

    जीतनराम मांझी के संक्षिप्त कार्यकाल को छोड़ दें तो वे लगातार इस पद पर हैं। समारोह का आयोजन नए उद्यमियों को ऋण की पहली किस्त देने के लिए किया गया था।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा?

    उन्होंने कहा- ये सब आइडिया मेरा है। पहले कुछ था? अरे, हम ही न शुरू किए। जब 2005 में आए, तब से काम कर रहे हैं।

    यह पहला अवसर नहीं है कि नीतीश कुमार 2005 के पहले के लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन की विकासहीनता पर कुछ बोले।

    राजग में शामिल रहने के दौरान यह उनका प्रिय विषय था। राजद के साथ सरकार बनाने के बावजूद उनके रुख में बदलाव नहीं आया।

    मंच पर मौजूद थे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

    कई मंचों पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में उन्होंने 1990-2005 के शासन काल की आलोचना यह कह कर की कि उस दौर में शाम ढलने के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे।

    पिछले दिनों इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के एक समारोह में उन्होंने लालू-राबड़ी शासन के दौर की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था की चर्चा कर दी। मंच पर तेजस्वी उपस्थित थे। वह स्वास्थ्य मंत्री हैं।

    हालांकि, राजद के आग्रह और अपने करीबी सहयोगियों की सलाह पर मुख्यमंत्री ने राजद शासनकाल की चर्चा बंद कर दी थी। लेकिन, गुरुवार को अपनी उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने उस दौर का जिक्र कर ही दिया।

    गुरुवार के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव मंच पर नहीं थे। नीतीश ने राजद कोटे के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ से कहा- मेरे कहे अनुसार काम कीजिएगा तो काफी लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : Bihar Politics: 'बिहार में बालू माफिया को मिल रहा सत्ता का संरक्षण', BJP के विजय सिन्हा का नीतीश सरकार पर हमला

    यह भी पढ़ें : Bihar News: धार्मिक जुलूस में नारेबाजी, डीजे व हथियारों पर लगी रोक; गृह विभाग ने सभी जिलों के DM और SP को लिखा पत्र