Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार इंग्लैंड में करेंगे ये 3 काम, बिहार को होने वाला है जबरदस्त फायदा; 13 मार्च को है वापसी

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 02:53 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को इंग्लैंड की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए। जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार इंग्लैंड में करेंगे तीन काम (जागरण)
    नीतीश कुमार इंग्लैंड में करेंगे तीन काम (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार तीन बड़े उद्देश्य से इंग्लैंड गए हैं।
    2. नीतीश कुमार 13 मार्च को इंग्लैंड से वापस लौटेंगे।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गुरुवार को इंग्लैंड की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए। जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए हैं। मुख्यमंत्री की इंग्लैंड यात्रा के संबंध में बताया गया कि वह सबसे पहले इंग्लैंड की साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे।

    पटना में बन रही साइंस सिटी को केंद्र में रखकर इंग्लैंड में वह साइंस सिटी देखने जाएंगे। इसके अतिरिक्त इंग्लैंड में वह निवेशकों से भी मिलेंगे।

    इनमें मुख्य रूप से भारतीय मूल के बिहार के रहने वाले लोग शामिल हैं। उन्हें बिहार में निवेश के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रित करेंगे। इस क्रम में उन नीतियों की भी चर्चा होगी, जो राज्य सरकार बिहार में निवेशकों को उपलब्ध करा रही है।

    पीएम की सभा में शामिल नहीं हो सके थे नीतीश कुमार

    बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इंग्लैंड दौरे की वजह से ही पीएम मोदी की बेतिया की सभा में शामिल नहीं हो सके थे। वह उसी दिन इंग्लैंड दौरे पर निकल गए थे।

    पटना में 400 करोंड़ की लागत से बनेगा साइंस सिटी

    बता दें कि पटना के राजेंद्र नगर में मोइनुल हक स्टेडियम के नजदीक एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कुल 15 एकड़ भूमि में साल 2019 में आधारशिला रखी थी। इसे बनाने में कुल 400 रुपये खर्च हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Manish Kashyap : मनीष कश्यप को कौन देगा टिकट? खुद दिया जवाब, बताया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

    Tejashwi Yadav: 'पीएम मोदी माहिर खिलाड़ी...', तेजस्वी यादव के इस बयान से मच सकता है घमासान