Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Nitish Kumar का फरमान, दिसंबर में हर हाल में पूरा हो निर्माणाधीन बापू टावर का कार्य

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिव को निर्देश दिया कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करें। इसका निर्माण जल्द ...और पढ़ें

    CM Nitish Kumar ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण। (फाइल फोटो)
    CM Nitish Kumar ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश ने बापू टावर का किया निरीक्षण
    2. परिसर में ग्रीन एरिया बनाने का भी दिया निर्देश

    राज्य ब्यूरो, पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। सचिव ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के छठे, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

    परिसर में बने ग्रीन एरिया

    मुख्यमंत्री ने सचिव को निर्देश दिया कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करें। इसका निर्माण जल्द पूरा होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू टावर परिसर में ग्रीन एरिया विकसित करें। परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखना चाहिए। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जाएगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहां आकर बापू के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री भी रहे मौजूद

    हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और सुझाव भी देते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूरा हो, इसमें अब विलंब नहीं हो। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे। गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का बुधवार को मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी रहे।

    यह भी पढ़ेंः  BRA Bihar University में बड़े पैमाने पर पैसों की धांधली का खुलासा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    खबरें और भी