विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'हम आपके पैर छू लेते हैं', इंजीनियर से बोले CM नीतीश; साइड में खड़े विजय सिन्हा हो गए शॉक!

Published: Wed, 10 Jul 2024 01:00 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि CM नीतीश एक ...और पढ़ें

इंजीनियर के पैर छूने के लिए आगे बढ़े नीतीश कुमार।
इंजीनियर के पैर छूने के लिए आगे बढ़े नीतीश कुमार।

जागरण टीम, पटना। Nitish Kumar News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गायघाट से कंगन घाट के बीच 3.4 किलोमीटर लंबे जेपी गंगा पथ का बुधवार को लोकार्पण किया। दीघा से दीदारगंज के बीच 21.5 किलोमीटर लंबे जेपी गंगा पथ का यह तीसरे चरण का लोकार्पण था।

बता दें कि लोकार्पण से ज्यादा चर्चा सीएम नीतीश कुमार के एक वीडियो की हो रही है। वीडियो में नीतीश कुमार कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर के पैर छूने को बेताब दिखे! उन्होंने कहा- तेजी से निर्माण कीजिए। कहिए त हम आपको पैर छू लेते हैं।

चौंक गए इंजीनियर साहब

नीतीश कुमार की यह बात सुन पुल निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर चौंक गए। वह तुरंत पीछे हटे और बोले- "नहीं-नहीं सर ऐसा मत करिए"

जेपी गंगा पथ का लोकार्पण

जेपी गंगा पथ का लोकार्पण होने से पटना सिटी की वर्षों पुरानी जाम की समस्या का अंत हो जाएगा। साथ ही दीघा से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर पहुंचना आसान होगा।

गायघाट और कंगन घाट में फीता काटकर उद्घाटन करने के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद रवि शंकर प्रसाद, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, मोहम्मद इरशादुल्लाह समेत अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: जीतन राम मांझी के बेटे राहुल गांधी पर क्यों भड़के? याद दिला दी सर्जिकल स्ट्राइक

ये भी पढ़ें- 'लालू यादव दिन में देख रहे सपना, मजबूती से चलेगी मोदी सरकार'; मुजफ्फरपुर में बोले उपेंद्र कुशवाहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।