Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar : CM नीतीश ने अचानक इस दिग्गज नेता का छू लिया पैर, संभालने पहुंचे विजय कुमार चौधरी; पढ़ें पूरा मामला

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 09:00 PM (IST)

    Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा की। उन्होंने बिहार में अमन के लिए दुआए ...और पढ़ें

    सीएम नीतीश ने भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के छुए पैर (जागरण)
    सीएम नीतीश ने भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के छुए पैर (जागरण)

    HighLights

    1. दिग्गज नेता के पैर छुने की वजह से नीतीश कुमार फिर से चर्चा में
    2. नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पहुंचे थे

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। Bihar Political News Today: चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौजर घाट स्थित ऐतिहासिक श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना किए। मुख्यमंत्री ने बिहार में अमन को लेकर भगवान चित्रगुप्त से दुआएं मांगी। इसके बाद उन्होंने जो किया उसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के बाद एक और दिग्गज नेता का पैर छूकर सभी को चौंका दिया है। वहां खड़े लोग भी हैरान रह गए।

    भाजपा के पूर्व सांसद ने की तारीफ तो सीएम नीतीश ने छुए पैर

    इस दौरान भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सह मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंदिर के इतिहास से अवगत कराया और जमकर उनके काम की तारीफ करने लगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आरके सिन्हा थोड़ा डगमगाते दिखे तो विजय कुमार चौधरी ने उन्हें संभाला।

    आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार के काम की तारीफ की

    चित्रगुप्त पूजा के इस खास मौके पर बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद कर रहे थे। उन्होंने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विशेष रूप से मंदिर पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर ही इस मंदिर में व्यवस्था ठीक की जा रही है। मंदिर का पुननिर्माण सीएम नीतीश कुमार के प्रयास से ही संभव हो पाया।

    इस दौरान सीएम ने लोगों से मिलकर उन्हें चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दी। सीएम के साथ जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार के अलावे जिला प्रशासन के कई अधिकारी थे।

    खबरें और भी

    चित्रगुप्त पूजा कब मनाया जाता है?

    चित्रगुप्त पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज या भैया दूज के दिन मनाया जाता है। यह दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पड़ता है, जब भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है, जो लेखनी के रूप में की जाती है ¹। इस दिन लेखनी, दवात और पुस्तकों की भी पूजा की जाती है।

    चित्रगुप्त पूजा का महत्व

    चित्रगुप्त पूजा का महत्व वणिक वर्ग के लिए नवीन वर्ष की शुरुआत के रूप में है, जब नवीन बही-खातों पर 'श्री' लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है। यह दिन यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है, जब मृत्यु के देवता यमराज और भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।

    Bhagalpur News: घर से फरार लड़का-लड़की ने बताई मजबूरी, फिर गांव वालों का भी पिघल गया दिल; करा दी दोनों की शादी

    Begusarai News: बखरी में दिल दहलाने वाली वारदात, ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या; इलाके में दहशत