यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: जननायक कर्पूरी ठाकुर को कल मिलेगा भारत रत्न, CM नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
Bihar Political News in Hindi बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस साल 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस वर्ष 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। मालूम हो कि 24 जनवरी को उनकी 100 वीं जयंती थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था जिसमें जननायक को भारत रत्न दिया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन में यह समारोह सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद: चिराग पासवान
कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हम सभी लंबे समय कर रहे थे। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए मैं राष्ट्रपति और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि यह एक बिहार के सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा, जहां यह पुरस्कार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव ने इस सीट से भी कांग्रेस को किया आउट, RJD कैंडिडेट को लेकर सियासी हलचल तेज