Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सम्राट चौधरी ने मोकामा में 18 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, परशुराम मेले का हुआ उद्घाटन

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:46 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में 18.11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें परशुराम स्थान परिसर में कमर्शियल बिल्डिंग का निर्म ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 18.11 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास मोकामा में

    2. परशुराम स्थान परिसर में बनेगा कमर्शियल बिल्डिंग

    3. मोकामा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ विकसित होंगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 18.11 करोड़ रुपये की लागत से पटना जिला के नगर परिषद मोकामा क्षेत्र में परशुराम स्थान परिसर में कामर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने परशुराम मेला का भी उद्घाटन किया। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर सभी लोगों को बधाई देता हूं। आज मोकामा क्षेत्र में परशुराम स्थान परिसर में कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया है तथा परशुराम मेले का उद्घाटन भी।मेले परिसर में श्रद्धालुओं के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    2025 में किया था मेला का निरीक्षण

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र के लिए काफी काम किया है। वर्ष 2025 में जब मैं उप मुख्यमंत्री था तो मैंने इस मेले परिसर का निरीक्षण किया था और कहा था कि मेले को विस्तार देने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कार्य कराएं। 

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कमर्शियल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करें। मोकामा एक महत्वपूर्ण स्थल है जिसके विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं। जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि इस क्षेत्र में उद्योग को विकसित करने के लिए जमीन को चिह्नित करें। यहां हैवी इंडस्ट्री के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में सस्ती जमीन को चिह्नित किया जाए एवं उसका अधिग्रहण कर उद्योग के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए। 

    खबरें और भी

    मोकामा में होगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने मोकामा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने के लिए आग्रह किया है। हम सबकी भी इच्छा है कि इस अस्पताल को बेहतर बनाया जाए और इसको लेकर सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री ने मोकामा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां पर तिरुपति भगवान के मंदिर की भी कल्पना की गई है और वह बनाया जा रहा है।

    कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। 

    कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त एवं बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े विधायक अनंत कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।