Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CO Transfer in Bihar: बिहार में 400 से अधिक सीओ और अधिकारियों का होगा तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई फाइल

    By Arun Ashesh Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:33 AM (IST)

    Bihar News बिहार में बड़े पैमाने पर सीओ (अंचलाधिकारी) के ट्रांसफर की तैयारी हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सूची तैयार कर ली है। फाइल मुख्यमं ...और पढ़ें

    बिहार में भारी संख्या में सीओ का होगा तबादला (जागरण)
    बिहार में भारी संख्या में सीओ का होगा तबादला (जागरण)

    HighLights

    1. जून में ही होना था ट्रांसफर लेकिन सीएम ने कर दिया था रद्द
    2. तीन साल कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का होगा तबादला

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: राज्य में बड़े पैमाने पर सीओ (अंचलाधिकारी) के तबादले की तैयारी हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सूची तैयार कर ली है। फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही तबादले का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

    जून में ही होना था ट्रांसफर लेकिन सीएम ने कर दिया था रद्द

    Bihar CO Transfer: यह मामला बीते साल जून से अटका हुआ है। जून में सीओ एवं समकक्ष पदों के चार सौ से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया था। गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप पर तबादले रद्द कर दिए गए।

    तब से नए आदेश की प्रतीक्षा हो रही है। समझा जाता था कि अब तबादले जून में ही होंगे। लेकिन, चुनाव आयोग के निर्देश और विभागीय प्रोन्नति के कारण तत्काल इसकी जरूरत हो गई है। इसबीच, चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन अनिवार्य हो गया है।

    तीन साल कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का होगा तबादला

    सीओ निर्वाची अधिकारी तो नहीं होते हैं, लेकिन विधि व्यवस्था सहित चुनाव से जुड़े अन्य कई कार्यों में उनकी भूमिका होती है। इसलिए 31 जनवरी 2024 तक जिनका कार्यकाल तीन साल पूरा हो रहा है या 30 जून 2024 तक तीन साल पूरा होगा, ऐसे अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    इसके अलावा राजस्व सेवा के अधिकारियों को हाल में मिली प्रोन्नति के कारण भी सीओ का तबादला-पदस्थापन अपरिहार्य हो गया है।

    70 से अधिक सीओ को डीसीएलआर के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इतनी ही संख्या में राजस्व अधिकारियों को सीओ के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

    इन नव प्रोन्नत अधिकारियों को भी नई जगह जाहिए। बिहार लोकसेवा आयोग से नव चयनित राजस्व सेवा के अधिकारी भी राजस्व अधिकारी के पद पर तैनाती की प्रतीक्षा में हैं। राज्य में अंचलों की संख्या 534 है। अनुमान है कि इसी महीने आधे से अधिक अंचलों में नए सीओ तैनात कर दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता', एनडीए में शामिल होने को लेकर जदयू के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा बयान

    Manish Kashyap: मैं 1 करोड़ रुपये कर्जा में हूं, भाई की नौकरी गई... दर्द सुनाते मनीष कश्यप ने नीतीश सरकार से दागे कई सवाल