Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress Foundation Day: बिहार के बड़े कांग्रेस नेता गए नागपुर, कार्यकर्ता फहराएंगे मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का झंडा

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 04:29 PM (GMT+05:30)

    Congress 139th Foundation Day ‘हैं तैयार हम’ नामक रैली में सहभागिता के लिए बिहार कांग्रेस के बड़े दिग्गज नागपुर रवाना हो चुके हैं। पार्टी के स्थापना द ...और पढ़ें

    बिहार के बड़े कांग्रेस नेता गए नागपुर (जागरण)
    बिहार के बड़े कांग्रेस नेता गए नागपुर (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में पार्टी के जिला और प्रखंड कार्यालयों के साथ मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाना है।
    2. ‘हैं तैयार हम’ नामक रैली में सहभागिता के लिए बिहार कांग्रेस के बड़े दिग्गज नागपुर रवाना हो चुके हैं।

     राज्य ब्यूरो, पटना। ‘हैं तैयार हम’ नामक रैली में सहभागिता के लिए बिहार कांग्रेस के बड़े दिग्गज नागपुर रवाना हो चुके हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को रैली होनी है। बिहार से प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ लगभग एक दर्जन नेता रैली में सहभागी होंगे।

    इधर बिहार में पार्टी के जिला और प्रखंड कार्यालयों के साथ मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाना है। उसका दायित्व स्थानीय टीम को दिया जा चुका है। पटना में प्रदेश कार्यालय (सदाकत आश्रम) से गांधी मैदान में स्थापित बापू की प्रतिमा तक कांग्रेस-जन तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

    अनिल शर्मा, कौकब कादरी, मदन मोहन झा, विजय शंकर दूबे, प्रेमचंद्र मिश्रा, संजीव सिंह, कृपानाथ पाठक, हरखू झा, असित नाथ तिवारी और मिन्नत रहमानी आदि का कहना है कि इस बार का स्थापना दिवस समारोह यह संदेश देने के लिए है कि कांग्रेस हर संघर्ष के लिए तैयार और तत्पर है। उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को कांग्रेस 139वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

    इस काल-खंड में वह स्वतंत्रता संघर्ष का नायक रही और निष्कंटक सत्ता का सुख भी भोगा, लेकिन आज अपने प्रभुत्व-प्रभाव के लिए उसे संसद से सड़क तक जूझना पड़ रहा। इस संघर्ष को फलदायक बनाने के उद्देश्य से चुनावी वर्ष 2024 में आंदोलनों-आयोजनों को गति देने का निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी

    उसकी शुरुआत स्थापना दिवस समारोह से हो रही है। इन आंदोलनों और आयोजनों के जरिये कांग्रेस का लक्ष्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के साथ जनता का विश्वास भी जीतना है। अभी स्थापना दिवस समारोह पर झंडोत्तोलन के साथ विचार गोष्ठी और संबोधन-उद्बोधन के कार्यक्रम भी होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ऐसा लिखित निर्देश दे गए हैं।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: महागठबंधन में टूट की अटकलें तेज, विजय चौधीरी बोले- अभी तक तो हमलोगों की समझ से कन्फ्यूजन ...

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम