यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Special Status: क्या NDA से अपना समर्थन वापस लेंगे नीतीश? कांग्रेस के सवाल से बिहार में गरमाई सियासत
बिहार को विशेष राज्या का दर्जा नहीं मिलने पर राजनीति तेज है। विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेर रहा है। अब कांग्रेस ने नीतीश से बड़ा सवाल कर दिया है ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार को विशेष राज्य से मोदी सरकार के इनकार पर इस्तीफा दें सीएम- अखिलेश
- बिहार का चहुंमुखी विकास को लेकर एनडीए के साथ गए थे नीतीश कुमार- अखिलेश
- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर गरमाई राजनीति, विपक्ष ने जदयू को घेरा
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधित जदयू सांसद के प्रश्न पर इनकार करने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने नसीहत दी है।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आईएनडीआईए छोड़ एनडीए के साथ इसलिए गए थे कि जब डबल इंजन की सरकार बनेगी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होगा। बिहार का चहुंमुखी विकास होगा।
उन्होंने कहा कि अब जदयू के ही सांसद रामप्रीत मंडल द्वारा संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बिहार विशेष राज्य के दर्जे के लिए तय नियमों को पूरा नहीं करता इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा।
अब तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना है कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा इनकार करने के बाद वें केंद्र की एनडीए सरकार से समर्थन वापस लेंगे या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे?
मोदी सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा पर दिया धोखा : माले
इसके अलावा, भाकपा माले ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा पर धोखा देने का काम किया है। दरअसल बिहार विरोधी भाजपा कभी भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि आज उसने बिहार की 13 करोड़ जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने बताया कि बिहार को विशेष राज्य की बात तो जाने दीजिए, विशेष पैकेज के नाम पर भी केंद्र सरकार ने बिहार से केवल छलावा किया है।
निश्चित रूप से बिहार की जनता इस अपमान का बदला लेगी और भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
यह भी पढ़ें-