Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार कितने पावरफुल? कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दो लाइन में कर दिया क्लियर

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 12:41 PM (IST)

    Congress On Nitish Kumar इंडी गठबंधन में कांग्रेस के रवैये से नाराज नीतीश कुमार पर अब बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बयान सामने आए हैं। ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार की नाराजगी पर कांग्रेस का आया बयान (जागरण)
    नीतीश कुमार की नाराजगी पर कांग्रेस का आया बयान (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी पर कांग्रेस का बयान सामने आया है।
    2. कांग्रेस ने नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर बयान जारी किया है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कांग्रेस के रवैये से खुश नहीं हैं। कुछ दिन पहले भी नीतीश कुमार ने कांग्रेस के जातीय गणना पर लिए गए स्टैंड को लेकर नाराजगी जताई थी। अब सीएम की इसी नाराजगी को लेकर कांग्रेस का बयान सामने आया है। साथ ही कांग्रेस ने बताया है कि नीतीश कुमार इंडी गठबंधन में कितने पावरफुल हैं।

    नीतीश कुमार नाराज हो ही नहीं सकते:  अखिलेश प्रसाद सिंह

    बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नाराजगी की चर्चा निराधार है। सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहले करने वाले नीतीश नाराज हो ही नहीं सकते।

    इंडी गठबंधन में नीतीश कितने पावरफुल? कांग्रेस ने किया क्लियर

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बता दिया कि इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार कितने पावरफुल हैं? उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की भूमिका पहले से ही बड़ी है। वह इसके सूत्रधार हैं। नीतीश कुमार के हर फैसले का सम्मान किया जाता है और आगे भी किया जाएगा। वे दृढ़ निश्चय व पक्के इरादे वाले राजनेता हैं। 

    अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा की हार तय है। नरेंद्र मोदी की जगह कोई दूसरा प्रधानमंत्री बनेगा। केंद्र सरकार ने ईडी व सीबीआइ को विरोधी पक्ष के नेताओं की आवाज बंद करने पर लगा रखा है। देश में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि इन दोनों जांच एजेंसियों का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही। जनता ही इसका उत्तर देगी। विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज और कम करना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक होता है। यह देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा ऐसा कर रही है।

    नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

    नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था। नीतीश कुमार ने कहा था कि कांग्रेस भी क्या कर रही है? हर जगह घूम-घूमकर तो जाति गणना की बात कर रही है लेकिन बिहार में हुए काम की कहीं भी प्रशंसा नहीं की है। बिहार में हमने जाति गणना को लेकर सबसे अधिक काम किया

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता', एनडीए में शामिल होने को लेकर जदयू के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा बयान

    Manish Kashyap: मैं 1 करोड़ रुपये कर्जा में हूं, भाई की नौकरी गई... दर्द सुनाते मनीष कश्यप ने नीतीश सरकार से दागे कई सवाल