विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा - अपने नेताओं को बताकर बीजेपी ने की नोटबंदी

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sun, 04 Dec 2016 11:04 PM (IST)

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नोटबंदी पर बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी ने अपने नेताओं को पहले ही इस बारे में बता दिया था। अब वे कालाधन को सफेद करने में लगे हैं।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के कालेधन को लेकर नोटबंदी की योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी काला धन रखने वाले लोग धन को सफेद करने की जुगत में लगे हुए हैं। गरीबों को इससे क्या मतलब? उन्हें तो बस परेशानी का सामना करना है और वो कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कालाधन पर लगाम लगाना सरकार की असफलता है और कई लोग जो सरकार में शामिल है उनको नोटबंदी के बारे में पता था। उन्होंने कई राज्यो में करोड़ों रुपये बैंक में जमा करा लिये और उन्हीं पैसों से बीजेपी कार्यालय को खोलने के लिए जमीन की खरीदारी भी हुई, उसमें भी जमकर धांधली हुई है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर का रहस्योद्घाटन, दो साल से चल रहा था नोटबंदी पर काम

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि तमिलनाडु सहित गुजरात के भी कई लोग नोट को बदलने में लगे थे पर कोई गिरफ्तारी नही हुई।वहीं गरीबों की बात करने मोदी जी ने कुछ कालेधन वालों की मदद की है और बिना सोचे समझे यह निर्णय लिया है।

पढ़ेंः उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूछा, पीएम बताएं कहां है कैशलेस व्यवस्था