Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SC से राहत मिलने के बाद Rahul Gandhi ने लालू यादव से की मुलाकात, मीसा के आवास पर तेजस्‍वी भी थे मौजूद

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 08:28 PM (IST)

    Rahul Gandhi मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राजद प्रमुख लालू यादव ...और पढ़ें

    नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। फोटो पीटीआई
    नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। फोटो पीटीआई

    एएनआई, दिल्‍ली/पटना। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू यादव से मिलने उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्‍ली स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचकर राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव का हालचाल जाना। इस दौरान वहां लालू के छोटे बेटे और बिहार के उप मुख्‍यमंत्री भी मौजूद थे।

    बता दें कि शुक्रवार को ही राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

    उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। अगर भाजपा के दुष्प्रचारी एवं कॉम्‍प्रोमाइज्ड तंत्र को ये झटका नहीं लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को ये साजिश व षडयंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रखते। सत्यमेव जयते।

    राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की जीत : राजद

    राहुल गांधी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि यह केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की जीत है, जो लोग अहंकारवश सत्ता का बेजा इस्तेमाल करते हुए संसदीय लोकतंत्र को रौंदने और अधिनायकवादी व्यवस्था स्थापित करने की सोच पाल रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके गाल पर एक करारा तमाचा है।

    खबरें और भी