यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: 'कांग्रेस के कुछ लोग...', तो इसलिए I.N.D.I.A से अलग हुए नीतीश कुमार; सामने आई बड़ी वजह
नीतीश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के कुछ लोग साजिश कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार को अपमानित किया जा रहा था। यह बात पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar I.N.D.I Alliance जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा है कि आइएनडीआइए के गठन में सूत्रधार की भूमिका में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस लगातार अपमानित कर रही थी। कांग्रेस के कुछ लोग साजिश कर रहे थे। इन्हीं कारणों से जदयू ने अलग होने का निर्णय लिया।
उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि असल में कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार मान चुकी है। वह 2029 के चुनाव की तैयारी में लग गई है, इसलिए विपक्षी गठबंधन में उसकी रुचि नहीं रह गई है।
'आजतक कुछ नहीं हुआ'
झा ने कहा कि नीतीश कुमार छह महीने से विपक्षी दलों के गठबंधन के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन कांग्रेस के चलते यह गठबंधन ठोस स्वरूप नहीं ले सका। आजतक कुछ नहीं हुआ।
'नीतीश के कारण कांग्रेस को गठबंधन का हिस्सा बनाया गया'
जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ही कांग्रेस को गठबंधन का हिस्सा बनाया गया। मुख्यमंत्री जब विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए राज्यों की यात्रा कर रहे थे, उस समय क्षेत्रीय दलों के कई मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने राय दी कि कांग्रेस को इससे अलग रखा जाए, लेकिन नीतीश के आग्रह पर ही क्षेत्रीय दल कांग्रेस को गठबंधन से जोड़ने पर सहमत हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग साजिश कर रहे थे। झा ने सवाल किया कि पत्रकारों के बायकाट का आह्वान किसका था? नीतीश ने अगले ही दिन इसका विरोध किया।
ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर कोर्ट का बड़ा फैसला, गिरिराज सिंह बोले- अभी तो दो ही तहखाने खुले हैं...
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 'आप पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे...', राहुल गांधी पर ललन सिंह का तीखा हमला