Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस-राजद को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले इन 3 विधायकों ने बदला पाला

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 04:44 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही बहुमत परीक्षण की बाधा को पार कर चुके हैं। परंतु प्रदेश में आज भी पाला बदलने का क्रम जारी है। इ ...और पढ़ें

    Bihar Politics : बिहार में फिर हो गया बड़ा 'खेला', महागठबंधन के 3 विधायकों ने बदल लिया पाला
    Bihar Politics : बिहार में फिर हो गया बड़ा 'खेला', महागठबंधन के 3 विधायकों ने बदल लिया पाला

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण के दौरान भी तीन विधायकों ने बदला था पाला
    2. विधानसभा में सदन की दूसरी पाली में विधायी गतिविधियों के बीच बदला घटनाक्रम

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : बिहार में सत्ता बदलने के बाद भी सियासी 'खेला' जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में एक बड़ी घटना घटी। दरअसल, महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपना पाला बदल लिया।

    इस घटनाक्रम में कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। वहीं, जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के महागठबंधन की मजबूती के दावे की हवा निकलती दिख रही है।

    कांग्रेस के 2 और राजद के 1 विधायक ने बदला पाला

    जानकारी के अनुसार, बिहार में मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों और राजद की एक महिला विधायक ने अपना पाला बदला है। 

    बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई और कांग्रेस के दो, जबकि राजद के एक विधायक ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया।

    कांग्रेस के मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपने पार्टी छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला किया।

    मेज थपथपाकर हुआ स्वागत

    नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथ चले गए थे। मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदन की दूसरी पाली में विधायी गतिविधियां जारी थीं।

    इसी बीच करीब 4:00 बजे कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गई। उनके इस निर्णय के बाद ट्रेजरी बेंच पर मौजूद विधानसभा के तमाम सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

    खबरें और भी

    बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी

    बता दें महागठबंधन टूटने के बाद से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी रही थी। कयास लग रहे थे कि लालू प्रसाद बड़ा खेल करेंगे और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों को अपने पाले में मिलाकर सरकार बनाने में सफल होंगे। परंतु, इसका उलटा हुआ।

    पहले पार्टी के तीन विधायकों ने राजद का साथ छोड़ा। आज एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। इधर, कांग्रेस जो शुरू से दावा कर रही थी कि उसके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं, उसे भी बड़ा झटका लगा है।

    बिहार में उसके दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सिद्धार्थ सौरव पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर रही है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar ED Raid: राजद विधायक के घर ईडी की छापेमारी, तेजस्वी यादव बोले- हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

    Tejashwi Yadav के सामने 'विराट कोहली.. जिंदाबाद-जिंदाबाद...' का खूब लगा नारा, यहां बल्ला लेकर मैदान में उतरे थे पूर्व डिप्टी CM