Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OBC विरोधी बताने पर BJP को मिला जवाब, कांग्रेस ने गिनाए 8 नाम; एक तो बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:18 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार की सियासत इन दिनों नए रंग लेती जा रही है। अब पिछड़ा वर्ग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता ...और पढ़ें

    OBC विरोधी बताने पर कांग्रेस का BJP को जवाब, गिनाए 8 नाम; एक तो बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे
    OBC विरोधी बताने पर कांग्रेस का BJP को जवाब, गिनाए 8 नाम; एक तो बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे

    HighLights

    1. भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कांग्रेस को बताया पिछड़ा वर्ग विरोधी
    2. कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार, उठाए ये सवाल

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं। उन्हें पता होना चाहिए कि पिछड़ा वर्ग के पहले मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय थे, जिन्हें कांग्रेस ने वहां तक पहुंचाया।

    उसी तरह मुस्लिम वर्ग से अब्दुल गफूर और अनुसूचित जाति से भोला पासवान शास्त्री उदाहरण हैं। कांग्रेस ने सभी वर्ग के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया।

    कांग्रेस ने इन नामों को भी गिनाया

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आज निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे हैं, जो अनुसूचित जाति से आते हैं।

    कर्नाटक (सिद्दारमैया), तेलंगाना (रेवन्थ रेड्डी) के मुख्यमंत्री पद पर पिछड़ा वर्ग के नेता हैं। हाल-फिलहाल तक राजस्थान (अशोक गहलोत), छत्तीसगढ़ (भूपेश बघेल) के मुख्यमंत्री पद पर भी पिछड़ा वर्ग के नेता थे।

    भाजपा पर सवाल भी दागा

    भाजपा पर अंगुली उठाते हुए उन्होंने सुशील मोदी से पूछा कि क्या कारण है कि आज तक संघ प्रमुख के पद पर अनुसूचित जाति का कोई आदमी नहीं बैठा? बंगारू लक्ष्मण को भाजपा अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया?

    उन्होंने भाजपा पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह सच नहीं कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर की सरकार को भाजपा ने गिराया? एक प्रश्न यह भी कि भाजपा ने जाति आधारित गणना का विरोध क्यों किया?

    यह भी पढ़ें

    बिहार को बजट में क्या मिला? मोदी ने दे दिया 'करोड़ों' का जवाब, फिर भी विशेष राज्य की मांग अधूरी

    केंद्र के बजट को लालू ने दिखाई 'लालटेन', कांग्रेस ने भी मारा 'पंजा', Jitan Ram Manjhi का ऐसा रहा रिएक्शन

    'अंतरिम बजट चुनावी भाषण से ज्यादा कुछ नहीं', VIP चीफ मुकेश सहनी का निर्मला सीतारमण पर निशाना

    Nitish Kumar और Lalan Singh को पसंद आया मोदी सरकार का बजट, बताया- किस वर्ग को होगा फायदा

    खबरें और भी