Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJD की महारैली देखकर गदगद हुई कांग्रेस! खरगे ने नीतीश को लेकर लालू के सामने Tejashwi Yadav से कर दी ये अपील

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:44 AM (IST)

    Bihar Politics पटना में राजद की महारैली को देखकर कांग्रेस गदगद हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टेज से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर ...और पढ़ें

    राजद की महारैली देखकर गदगद हो गई कांग्रेस, तेजस्वी यादव से कर दी अपील। फोटो- सोशल मीडिया
    राजद की महारैली देखकर गदगद हो गई कांग्रेस, तेजस्वी यादव से कर दी अपील। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं से एकजुटता की अपील की
    2. पीएम मोदी का प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा लोगों को याद दिलवाई

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को झूठों का सरदार बताया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को विचलित रहने वाला। खरगे ने कहा कि मोदी तो अब अपनी गारंटी की बात करने लगे हैं। केंद्र सरकार या भाजपा (BJP) सरकार की गारंटी की नहीं। हालांकि, मोदी की गारंटी तो केवल जुमला है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा डराती-धमकाती है। हम कट-मिट जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। प्रताड़ना झेलकर लालूजी (Lalu Yadav) झुके नहीं। झुके तो नीतीश कुमार। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से संवाद की मुद्रा में वे बोले, आपके चाचा तो मामू की चाय पीने के लिए गए हैं।

    आगे मजबूती से काम करना है- खरगे

    खरगे ने कहा कि अगर वे चाय पीकर फिर आएं तो वापस नहीं लेना। जो सिद्धांतों पर अडिग नहीं रहते, उन लोगों का कभी साथ नहीं करना। जन-विश्वास यात्रा व महारैली के लिए तेजस्वी को बधाई देते हुए खरगे ने कहा कि आगे मजबूती से काम करना है। मोदी को हटाए बिना सुख-समृद्धि नहीं होगी।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए उन्होंने युवाओं से एकजुटता की अपील की। मोदी व नीतीश को कचोटने वाले दो-चार शेर भी पढ़े। कहा कि मोदी ने 2014 में प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। बाहर से काला-धन लाकर हर एक को 15-15 लाख देने का वादा किया था।

    खबरें और भी

    2022 तक सभी को पक्के मकान देने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। भीड़ से पूछा कि क्या हुआ। आवाज आई, कुछ नहीं। खरगे बोले, पीएम भी कहीं झूठ बोलता है।

    यह भी पढ़ें-

    अब क्या करेंगे KK Pathak? इस कार्रवाई से राज्यपाल नाराज, घुमा दिया मुख्य सचिव को फोन; फिर दे डाला बड़ा आदेश

    'दिल्ली पर कब्जा करना है, तैयार हो जाइये'; लालू यादव ने पटना से भरी हुंकार, PM मोदी को दे डाली खुली चुनौती