Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस पर बरसे करोड़ों रुपये, बिहार के इतने दाताओं ने दिखाई दरियादिली

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 09:34 PM (IST)

    Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। इससे पहले कांग्रेस को चुनावी चंदे के रूप में करोड़ों रुपये मिल गए ह ...और पढ़ें

    Lok Sabha Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस पर बरसे करोड़ों रुपये, बिहार के इतने दाताओं ने दिखाई दरियादिली
    Lok Sabha Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस पर बरसे करोड़ों रुपये, बिहार के इतने दाताओं ने दिखाई दरियादिली

    HighLights

    1. बिहार के दानदाताओं में 90 प्रतिशत छोटी राशि देने वाले
    2. सर्वाधिक राशि के साथ सबसे अधिक दाता भी राजस्थान के

    राज्य ब्यूरो, पटना। चुनावी बांड (इलेक्टोरल बांड) पर फजीहत के बीच ही कांग्रेस ने ऑनलाइन तरीके से चंदा उगाही का उपक्रम शुरू किया था। अच्छी आवक से उत्साहित राहुल गांधी इसे जनता का बांड बताते हुए सार्वजनिक रूप से आर्थिक सहायता का आह्वान किए। परिणाम सुखद निकला है।

    कांग्रेस की झोली में अब तक लगभग 24 करोड़ रुपये आ चुके हैं। इन दानदाताओं में बिहार की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत की है, जिनमें से 90 प्रतिशत दाता छोटी-छोटी रकम देने वाले हैं।

    ऐसे शुरू हुआ ऑनलाइन चंदे का अभियान

    पार्टी के स्थापना दिवस पर ऑनलाइन चंदा का उपाय सूझा था और बाद में इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदर्भ भी जुड़ गया। पहले डोनेट फॉर देश नाम से अभियान की शुरुआत हुई।

    उसके तहत 138 रुपये से लेकर 138000 रुपये तक का चंदा लिया जा रहा। 138 का संदर्भ कांग्रेस की आयु से है। वह इतने ही वर्ष की हो चुकी है।

    न्याय यात्रा में राहुल 6700 किलोमीटर से कुछ अधिक की दूरी नाप रहे। इसे प्रतीक बनाते हुए कांग्रेस 67 रुपये से लेकर 670000 तक का चंदा ले रही है।

    इसके तहत उसे अब तक लगभग सात करोड़ रुपये मिले हैं। इन दोनों अभियानों में बिहार से मोटी राशि भले ही नहीं मिली हो, लेकिन चंदा देने वालों की संख्या उत्साहित करने वाली है।

    महत्वपूर्ण यह कि इनमें छोटी राशि देने वाले अधिक हैं। उनकी संख्या से 35 हजार से अधिक है। वे जमीनी कार्यकर्ता के साथ पार्टी के लिए प्रतिबद्ध मतदाता माने जा रहे। इस संख्या को रणनीतिकार चुनावी संभावना से भी अधिक संगठन के लिए सुखद संकेत मान रहे।

    बिहार के महज इतने दानदाता

    दानदाताओं की संख्या में बिहार का योगदान 3.8 प्रतिशत का है और वह राज्यों में पांचवें क्रमांक पर है। 10.3 प्रतिशत दानदाता वाला राजस्थान पहले स्थान पर है।

    उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर। राशि संग्रहण में पार्टी की युवा इकाई सबसे आगे रही है।

    उसके बाद प्रोफेशनल्स कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग का योगदान है। महिला कांग्रेस और ओबीसी विभाग क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

    • डोनेट फॉर देश : इसकी घोषणा पिछले वर्ष 16 दिसंबर को हुई थी। अभियान के पहले ही दिन कांग्रेस को 1.45 करोड़ का चंदा मिला। उसमें मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए 1.38 लाख रुपये भी थे। तब कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया था कि यह अभियान वर्ष 1920 के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है।
    • डोनेट फॉर न्याय : 2018 से जुड़े मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर के न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के तत्काल बाद 20 फरवरी, 2024 को राहुल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। लिखा कि कांग्रेस को दान कर इस लड़ाई को मजबूत बनाएं। हमारी शक्ति इलेक्टोरल बांड नहीं, आपका बांड है।

    खबरें और भी

    • कुल राशि : ₹239012417
    • न्याय संग्रह : ₹69851680

    प्रमुख राज्य (देश न्याय)

    1. राजस्थान : ₹43519351
    2. हरियाणा : ₹25362147
    3. महाराष्ट्र : ₹19934982
    4. तेलंगाना : ₹19879850
    5. मध्य प्रदेश : ₹18343370

    दानदाताओं की संख्या (देश न्याय)

    1. राजस्थान : 10.2%
    2. उत्तर प्रदेश : 9.1%
    3. महाराष्ट्र : 8.2%
    4. मध्य प्रदेश : 6.6%
    5. बिहार : 3.8%

    यह भी पढ़ें

    Lok Sabha Election : चुनाव ड्यूटी वाले वाहनों के रेट फाइनल, स्कॉर्पियो के मिलेंगे 1900 रुपये, देखें पूरी किराया सूची

    Bihar Politics: कांग्रेस को झटके पर झटका! पहले विधायक 'पलटे', फिर विधान परिषद की सीट गई और अब...