Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को सताई I.N.D.I.A गठबंधन की चिंता, अब कांग्रेस ने दिया भरोसा, बीजेपी ने बता दिया 'टुकड़े-टुकड़े एलायंस'

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 03:47 PM (IST)

    सीपीआई की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आईएनडीआईए गठबंधन पर दिए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी जहां डैमेज कंट्रोल ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार आईएनडीआईए गठबंधन पर जताई चिंता (फाइल)
    नीतीश कुमार आईएनडीआईए गठबंधन पर जताई चिंता (फाइल)

    HighLights

    1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए गठबंधन को लेकर चिंता जताई
    2. कांग्रेस ने दिया सीएम नीतीश को भरोसा तो भाजपा ने कसा तंज

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को भाकपा की रैली में आईएनडीआईए गठबंधन को लेकर चिंता जताने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का बयान सामने आया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार के दिए बयान पर निशाना साधा है।

     कांग्रेस पार्टी ने नीतीश कुमार को दिया भरोसा

    नीतीश कुमार के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने जवाब देते हुए कहा कि हां हमलोग आगामी विधानसभा चुनावों को महत्व दे रहे हैं और हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। पार्टी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन राज्य तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर 2024 के लोकसभा चुनावों पर केंद्रित है। इसलिए दोनों को अलग अलग नजरिए से देखना होगा।

    अखिलेश के बाद नीतीश की नाराजगी से उठ रहे I.N.D.I.A गठबंधन पर सवाल

    नीतीश कुमार से पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की नाराजगी ने इस विपक्षी गठबंधन पर सवाल उठा दिया है। अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत में शामिल नहीं होने के लिए कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं।

    भाजपा ने साधा निशाना

    वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे 'टुकड़े-टुकड़े' (विभाजनकारी) गठबंधन करार दिया और कहा कि इसमें दूरदर्शिता और स्पष्ट मिशन का अभाव है।

    नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

    बिहार के महागठबंधन में दूसरी पारी के लगभग 450 दिन गुजारने के बाद गुरुवार को यहां आयोजित भाकपा की 'भाजपा हटाओ-देश बचाओ' रैली में उनका धैर्य टूट गया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया कि हम लोगों ने एकजुट हो कांग्रेस को आगे कर विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाया था, लेकिन उनको इसकी कोई चिंता नहीं है।

    खबरें और भी

    सीट शेयरिंग तक पर चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस के रवैये से चिढ़े होने के कारण ही उन्होंने कहा कि अब चुनाव के बाद कांग्रेस खुद ही सबको बुलाएगी। उन्होंने कहा कि हमने इतिहास बदलने वालों से देश को बचाने के लिए सभी को एरजुट होने की अपील की थी।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Cabinet Meeting: बिहार सरकार का दिवाली तोहफा, किसानों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर

    BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षकों को किस आधार पर मिलेगा वेतन? आसान भाषा में समझें यहां