Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A में सीट बंटवारा : बिहार में कांग्रेस भर रही 10 का दम, राहुल-खरगे ने बताया लालू-नीतीश को मनाने का 'मंत्र'

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 07:08 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने सीट शेयरिंग और चुनाव को लेकर अपनी खास रणनीति तय कर ल ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग: बिहार में कांग्रेस भर रही 10 का दम, राहुल-खरगे ने बताया लालू-नीतीश को मनाने का 'मंत्र'
    I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग: बिहार में कांग्रेस भर रही 10 का दम, राहुल-खरगे ने बताया लालू-नीतीश को मनाने का 'मंत्र'

    HighLights

    1. राहुल-खरगे के साथ तीन घंटे चली बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक
    2. खरगे एक्स पर लिखी पोस्ट, कहा- महागठबंधन की सरकार जनहित में कर रही काम

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस 29 दिसंबर को बात करेगी। सीटों पर समझौते के लिए आइएनडीआइए की यह पहली बातचीत होगी।

    कांग्रेस की अपेक्षा दस सीटों की है, लेकिन इस संख्या को लेकर वह गठबंधन पर अनर्गल दबाव नहीं बनाएगी। मंगलवार को पार्टी आलाकमान के साथ दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस के दिग्गजों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

    राहुल-खरगे के साथ तीन घंटे चली बैठक

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में राज्य की सभी 40 सीटों के समीकरण व संभावना पर चर्चा हुई।

    प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस की संभावना वाली सीटों पर विशेष फोकस करते हुए अपनी बात रखी। चुनावी रणनीति पर आलाकमान ने अपने सुझाव दिए।

    कांग्रेस का रुख होगा लचीला

    बैठक के बाद अखिलेश ने कहा कि हम पूरी रणनीति के साथ बिहार में चुनाव लड़ेंगे। हमने एक कार्ययोजना बनाई है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। आपसी सहमति से हम सीटों पर समझौता कर लेंगे।

    कांग्रेस का रुख सकारात्मक व लचीला होगा। पिछली बार हम राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में लड़े थे। इस बार जदयू भी है और हमें इसी गठबंधन में चुनाव लड़ना है। इसके लिए गठबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसकी बैठक 29 दिसंबर को होनी है।

    बैठक में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, सह प्रभारी अजय कपूर के साथ बिहार से शकील अहमद खान, अनिल शर्मा, कौकब कादरी, डा. अशोक राम, विजय शंकर दूबे, प्रेमचंद्र मिश्रा, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित रहे।

    तब और अब

    2019 में राजद को 20, कांग्रेस को नौ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और (वीआइपी)को तीन-तीन सीटें मिली थीं, तब गठबंधन का यही स्वरूप था।

    राजद ने अपनी एक सीट (आरा) भाकपा-माले के लिए छोड़ दी थी, तब गठबंधन से एकमात्र किशनगंज में कांग्रेस को सफलता मिली थी।

    शेष 39 सीटों में से 17 पर भाजपा, 16 पर जदयू और छह पर लोजपा को जीत मिली थी। इस बार गठबंधन का स्वरूप बदल चुका है। आइएनडीआइए में कांग्रेस के साथ राजद, जदयू और तीनों वाम दल (माकपा, भाकपा और माले) हैं।

    बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि महागठबंधन की सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    बिहार की प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरे परिश्रम से जनता तक पहुंचने और जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar करेंगे NDA में वापसी? उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने मचाई सियासी खलबली, बिहार में हो सकता है 'बड़ा खेला'

    'नीतीश कुमार क्रेडिटखोर', किस बात पर तिलमिला उठे CM साहब के पुराने दोस्त, गुस्से में कह डाली ये बातें