विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: '...चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा', CPI नेता डी. राजा का भाजपा पर तीखा हमला

Published: Tue, 11 Jun 2024 07:02 PM (IST)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कहा भाजपा ने चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा जिसे ...और पढ़ें

'...चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा', CPI नेता डी. राजा का भाजपा पर तीखा हमला
'...चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा', CPI नेता डी. राजा का भाजपा पर तीखा हमला

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रहा जनादेश : डी. राजा
  2. भाकपा ने अतुल कुमार अंजान को दी श्रद्धांजलि

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने किसी एक पार्टी को जनादेश नहीं दिया है, संविधान एवं लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हमारी सफल हुई है। भाजपा के खिलाफ जनता ने मजबूत विपक्ष दिया। भाजपा ने चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा, जिसे जनता ने नकार दिया।

उन्होंने मंगलवार को भाकपा की की ओर से अभियंता भवन में आयोजित स्मृति संकल्प सभा में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे दिवंगत अतुल कुमार अंजान एवं प्रख्यात लेखक डा. ब्रज कुमार पांडेय को श्रद्धाजंलि दी।

'अतुल कुमार अंजान ने जिस लड़ाई को...'

भाकपा महासचिव ने कहा कि अतुल कुमार अंजान ने जिस लड़ाई को जीवन भर लड़ने का काम किया था, उसे आज बढ़ाने की जरूरत है। आज देश में खेती और किसानी संकट में है, रोजगार संकट में है, जरूरत है खेती बचाने, गांव बचाने एवं देश बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की।

वहीं, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा ने कहा कि अतुल कुमार अंजान का छात्र आंदोलन से लेकर कम्युनिस्ट आंदोलन तक संघर्षों का इतिहास भुलाया नहीं जा सकता। पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राज्य सचिव मंडल सदस्य रामबाबू कुमार ने संचालन किया।

कार्यक्रम को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, अवधेश कुमार, भाकपा माले नंद किशोर, दीपक कुमार राय, पूनम भाटिया, अवधेश राय, विधायक राम रतन सिंह, संजय कुमार, जानकी पासवान, जब्बार आलम व निवेदिता झा समेत अनय नेताओं ने संबोधित किया।

ये भी पढे़ं- Prashant Kishor: '...तो गिर सकती है मोदी की सरकार', PK ने विपक्ष को दे दिया कमाल का आइडिया!

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का हाथ इस 'मलाईदार' मंत्रालय से दूर, अब कैसे पूरा होगा ये काम? सामने खड़े हैं 4 विपक्षी सांसद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।