विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरफ्तार अपराधी का खुलासा- MLC रितलाल यादव के लिए वसूलते थे रंगदारी

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Fri, 07 Apr 2017 11:59 PM (IST)

राजधानी पटना से गिरफ्तार एक अपराधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह जेल में बंद विधान पार्षद रितलाल यादव के लिए रंगदारी वसूलने का काम करता था।

गिरफ्तार अपराधी का खुलासा- MLC रितलाल यादव के लिए वसूलते थे रंगदारी
गिरफ्तार अपराधी का खुलासा- MLC रितलाल यादव के लिए वसूलते थे रंगदारी

पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना से गिरफ्तार एक अपराधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह जेल में बंद विधान पार्षद रितलाल यादव के इशारे पर रंगदारी वसूलने और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। 

गिरफ्तार अपराधी का नाम सोनू कुमार है। वह नालंदा जिले का रहने वाला है। उसने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि वह रितलाल यादव का गुर्गा है। उसी के इशारे पर काम करता है। ठेकेदारों से रंगदारी वसूलता है। साथ ही पेटी कांट्रैक्टर का भी काम करता है। 

उसने बताया कि एक लाख 80 हजार के टेंडर का वह 4 प्रतिशत लेता था। रितलाल यादव जेल से ही ऑनलाइन टेंडर की रिपोर्ट देखते हैं।  

यह भी पढ़ें: गंगा से निकल रहा है 'सोना', कब्जे को लेकर धरती हो रही खून से लाल

यह भी पढ़ें: नवादा में बोले गिरिराज- मेरी हत्या करवा सकते है नीतीश