Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : VHP राष्ट्रीय अध्यक्ष से रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, 48 घंटे के भीतर धर दबोचे गए दो अपराधी

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 02:37 PM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने ...और पढ़ें

    VHP राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगदारी मांगना अपराधियों को पड़ा महंगा। (फाइल फोटो)
    VHP राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगदारी मांगना अपराधियों को पड़ा महंगा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार।
    2. पिता की तरह अपने नाम का भय बनाना चाहता था अपराधी।

    जागरण संवाददाता, पटना। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री से सम्मानित डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रोशन सिंह और उसके साथी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों के पास से दो मोबाइल, एयर पिस्टल और बुलेट बाइक बरामद हुई। अभिषेक गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर का रहने वाला है। वहीं, रोशन सिंह कुख्यात बिंदू सिंह का बेटा है।

    बिंदू सिंह सजायाफ्ता कैदी था, जिसकी कुछ वर्ष पहले बेउर जेल में मृत्यु हो गई थी। वह कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी में रहता है। सिटी एसपी भारत सोनी ने बताया कि रोशन और अभिषेक दोनों का ही आपराधिक इतिहास रहा है।

    पहले फोन से मांगे रुपये, फिर...

    प्राथमिकी के अनुसार, छह फरवरी की सुबह डॉ. आरएन सिंह के कंपाउंडर रामप्रवेश सिंह उर्फ शर्माजी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना परिचय बिंदू सिंह के बेटे के रूप में दिया और बताया कि उसे पैसों की जरूरत है, मदद करें।

    इस पर कंपाउंडर ने असमर्थता जताई, तब उसने कहा कि डाक्टर को उसका परिचय देने की बात कही और कॉल काट दी।

    अगली सुबह सात फरवरी को 9:55 बजे फिर रोशन ने दूसरे नंबर से कॉल कर रुपयों के बारे में पूछा। दोबारा कंपाउंडर ने असमर्थता जताई तो उसने ठीक है, कहकर फोन रख दिया। इसयके बाद वह बुलेट बाइक से डा. आरएन सिंह की क्लिनिक पर गया था।

    खौफजदा हो गए थे चिकित्सक

    बिंदू सिंह का नाम सुनते ही डॉ. आरएन सिंह भी खौफजदा हो गए थे। उन्होंने प्राथमिकी में बिंदू सिंह के आपराधिक इतिहास काे भी दर्शाया है।

    आवेदन में उन्होंने लिखा था कि वर्ष 2003-2004 में बिंदू सिंह ने बहुत सारे डाक्टरों से रंगदारी मांगी थी, जिसमें वे भी शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में बुद्ध मूर्ति के पास रहने वाले

    उनके मित्र डा. अग्रवाल एवं चिकित्सक के कंपाउंडर की हत्या भी करा दी गई थी। डा. सिंह ने अंदेशा जताया कि बिंदू सिंह की मौत के बाद उसका बेटा रोशन पिता की तरह कार्य करना शुरू किया है।

    आरोपित बोला- पिता की तरह ही... 

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की रात ही रोशन को कंकड़बाग स्थित यूको बैंक की शाखा के पास दबोच लिया। गिरफ्त में आए रोशन ने भी कबूल किया कि वह पिता की तरह ही अपने नाम का भय बनाना चाहता है। इधर, सिटी एसपी ने बताया कि रोशन स्थानीय लोगों को भी डरा-धमका कर रंगदारी मांगता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar News : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान से मांगी रंगदारी, पटना में FIR दर्ज

    नीतीश सरकार ने निकाली एक और बंपर वैकेंसी, सरकारी स्कूलों में जल्द होगी 2301 सहायक और ऑफिस अटेंडेंट की नियुक्ति