विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में चक्रवाती तूफान 'अर्णव' और पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:03 PM (IST)

चक्रवाती तूफान अर्णव (Cyclone Arnav Update) और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बिहार कल का मौसम। (AI Generated Image)

बिहार कल का मौसम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. 28 अक्टूबर से चक्रवाती तूफान अर्णव से बिहार में बदलेगा मौसम।

  2. राज्य में भारी बारिश, वज्रपात, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटे) चलेंगी।

  3. बारिश के बाद दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णव और सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 28 अक्टूबर से मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 28 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में केंद्रित चक्रवाती तूफान अर्णव तीव्र होकर एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली के चलते बिहार में नमी युक्त हवाएं पहुंचेंगी, जिससे राज्य भर में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं, 28 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में 40–50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। कैमूर (भभुआ) और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद अगले 3 दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे राज्य भर में ठंड का अहसास बढ़ेगा।

बीते 24 घंटे का हाल

राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 34.9°C जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अर्राबारी (किशनगंज) में 16.7°C दर्ज किया गया। बांका के शंभूगंज में 0.8 मिमी की हल्की बारिश दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब का उत्तर बिहार में दोपहर बाद शुरू होगा असर, शाम में छा सकते बादल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।