यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Report: बिहार में मिचौंग तूफान का असर, पटना सहित 15 जिलों में बारिश के आसार, बढ़ जाएगी ठंड
Bihar Weather Forecast बिहार के कई जिलों में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर देखने को मिल रहा है। वहीं अगले 24 घंटे में भी तूफान और बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर दिखने लगा है।
- बिहार के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
जागरण संवाददाता, पटना। Michaung Toofan in Bihar: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान मिचौंग ने प्रदेश के मौसम पर भी प्रभाव डाला है। इसके कारण मंगलवार को पटना समेत दक्षिणी बिहार के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रही। डेहरी में 0.5 मिमी हल्की वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, पटना समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की स्थिति रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 15 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, शेष भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिसंख्य स्थानों पर कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
मंगलवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 14.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगे तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
मंगलवार को गया में 3.8, जमुई में 4.5, बांका में 3.6, भागलपुर में 1.6, पूर्णिया में 2.1 तथा कटिहार में 1.4 डिग्री पारा चढ़ा। बक्सर में 1.2, कैमूर में 1.8, औरंगाबाद में 3.1, भोजपुर में 1.5, गोपालगंज में 1.1, मुजफ्फरपुर में 0.5, दरभंगा में 0.2 तथा सुपौल में 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई।
खबरें और भी
प्रमुख शहरों में तापमान :
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26.0 18.7
गया 26.3 18.2
भागलपुर 26.7 19.5
मुजफ्फरपुर 25.2 18.2
यह भी पढ़ें
Bihar News: बिहार के 40 कॉलेजों की मान्यता रद्द, इस वजह से शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला
KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम