Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेल में बंद मनरेगा PO के घर से 19.95 लाख बरामद, पत्‍नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई; बीवी पर किया जानलेवा हमला

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 07:55 PM (IST)

    पत्‍नी-बच्‍चों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल में बंद घनश्यामपुर और अलीनगर प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार निश्चल के घर से 1 ...और पढ़ें

    बीवी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार मनरेगा पीओ के मकान के बाहर EOU की टीम।
    बीवी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार मनरेगा पीओ के मकान के बाहर EOU की टीम।

     जागरण संवाददाता, दरभंगा: पत्नी पर जानलेवा हमला करने और बच्‍चों को खत्म करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार घनश्यामपुर और अलीनगर प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) डॉ. नवीन कुमार निश्चल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी के मकान पर छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, मकान से 19 लाख 95 हजार रुपये सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। नगर एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सागर कुमार ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम मकान से मिले दस्तावेजों और कागजातों की जांच कर रही है।

    एसपी सागर कुमार के मुताबिक, पीओ डॉ. नवीन कुमार निश्चल की पत्नी ने यह शिकायत की थी कि उनके घर में पति का काला धन है। इस शिकायत पर केवटी सीओ चंदन कुमार की मौजूदगी में छापेमारी की गई। इसमें मकान से 19 लाख 95 हजार रुपये की बरामदगी हुई। आगे की कार्रवाई चल रही है।

    बता दें कि मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की पत्नी प्रोफेसर डॉ. अनिता कुमारी ने 4 सितंबर, 2023 को महिला थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जानलेवा हमला करने सहित दोनों जुड़वां बच्चों को मारने की साजिश रचने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    इसके बाद, महिला थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पीओ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद डॉ. अनिता ने कई जगहों पर पति के काला धन को लेकर शिकायत की। इस मामले में बुधवार को जिला पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने में जुटी है।

    खबरें और भी