Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में JDU कैसे लड़ेगी चुनाव? नीतीश के करीबी नेता ने हटाया राज से पर्दा, जल्द होगी हाई लेवल मीटिंग

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 07:13 PM (GMT+05:30)

    Delhi Election दिल्ली विधानसभा की 40 फीसदी सीटों पर बिहार और यूपी के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आ ...और पढ़ें

    दिल्ली में JDU कैसे लड़ेगी चुनाव। फोटो- सोशल मीडिया
    दिल्ली में JDU कैसे लड़ेगी चुनाव। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. दिल्ली की 40 फीसद सीटों पर बिहार-यूपी के वोटर निर्णायक: जदयू
    2. दिल्ली में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी जदयू, पार्टी का बयान

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा की 40 फीसद सीटों पर बिहार और यूपी के लोग निर्णायक स्थिति मे हैं।

    आप नेता अरविंद केजरीवाल की बिहार और यूपी के वोटरों को केंद्र में रख कर गयी टिप्पणी अपमानजनक है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बिहार और यूपी के वोटर केजरीवाल को इसका जवाब देंगे।

    दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जदयू दिखाएगी दम

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जदयू भी चुनाव मैदान में दिखेगा। जदयू ने तय किया हुआ है कि वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा।

    जदयू नेता ने आगे कहा कि दिल्ली में जदयू का संगठन मजबूत है। जदयू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह उच्च स्तर पर होने वाली बैठक में तय होगा। इस बाबत संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है।

    अरविंद केजरीवाल के बयान पर तेज हुई सियासत

    • बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। 
    • उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने करारा हमला बोला था। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उन पर तीखा हमला किया।
    • ललन सिंह ने जवाब दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार की संभावना को देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हताशा की स्थिति में पहुंच गए हैं। चुनाव आयोग को दिए गए उनके बयान में उनकी हताशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

    ऋतुराज सिन्हा ने भी बोला हमला

    दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि जो लोग शोषण करते हैं, झूठ बोलते हैं और अपने बच्चों की झूठी कसमें खाते हैं, अगर वे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में अपशब्द बोल रहे हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 

    ऋतुराज सिन्हा ने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अरविंद केजरीवाल की नौटंकी शुरू हो जाती है। कभी वे किसी झुग्गी झोपड़ी में जाकर सो जाते हैं, तो कभी पूर्वांचल के लोगों के सबसे बड़े हितैषी होने का दावा करते हैं।

    आने वाले चुनाव को देखकर अगर वे इस बार बिहार और यूपी के लोगों के बारे में अपशब्द बोल रहे हैं, तो इसमें कोई नई बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें-

    RJD ने नीतीश की पार्टी से ले लिया बदला! जदयू के पूर्व सांसद थामेंगे राजद का हाथ, बोले- लालू-तेजस्वी से हो गई बात

    'नीतीश के साथ जाना...', तेजस्वी के बयान से सियासत हुई तेज, बता दिया अपना प्लान