Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली से पटना आ रहा विमान हुआ एयर टर्बुलेंस का शिकार, क्रू सदस्‍यों समेत कई घायल; 222 यात्री थे सवार

    By Prashant KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 09:26 PM (IST)

    Delhi-Patna Air India Flight दिल्ली से पटना पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-415 सोमवार शाम तेज हवा के झोंके में आकर असंतुलित हो गई थी। इससे कुछ यात्री ...और पढ़ें

    Delhi-Patna Air India Flight: हवा के झोंके से असंतुलित हुई एयर इंडिया की फ्लाइट।
    Delhi-Patna Air India Flight: हवा के झोंके से असंतुलित हुई एयर इंडिया की फ्लाइट।

    HighLights

    1. हवा के झोंके से असंतुलित हुई एयर इंडिया की फ्लाइट।
    2. 15 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद लैंड हुआ विमान।
    3. असंतुलित होकर गिर पड़े क्रू मेंबर।

    जागरण संवाददाता, पटना: नई दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-415 को एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम तेज हवा के झोंके में आकर एयर इंडिया की फ्लाइट असंतुलित हो गई। इससे कुछ यात्री और क्रू मेंबर आंशिक रूप से चोटिल हो गए थे।

    विमान लैंड करने वाला ही था कि हवा के झोंके से यह असंतुलित हो गया। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग न करते हुए विमान को ऊपर ले लिया।

    हवा में चक्कर काटता रहा विमान

    लगभग 15 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद जब मौसम सामान्य हुआ, तब पायलट ने शाम पौने सात बजे इसे लैंड कराया। इस घटना के बाद विमान में अफरातफरी मची रही।

    डीजीसीए को घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी गई है। विमान को पटना एयरपोर्ट पर ही रखा गया है। मरम्मत के उपरांत डीजीसीए से अनुमति मिलने से इसे गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

    असंतुलित होकर गिर पड़े क्रू मेंबर

    जानकारी के मुताबिक, झटका इतना तेज था कि शौचालय के दरवाजे में दरार आ गई। कुछ यात्री सीट से ऊपर उछल गए। इसमें एक यात्री के सिर में चोट लगने की बात भी कही जा रही है। फ्लाइट में खड़े क्रू मेंबर भी असंतुलित होकर गिर पड़े।

    अटकी रही यात्रियों की सांसे

    गनीमत रही कि फ्लाइट के अंदर लगेज सेक्शन का लॉक नहीं खुला वरना यात्रियों के ऊपर सामान गिर जाता। विमान में क्रू मेंबर के अलावा 122 यात्री सवार थे।

    उनका कहना था कि विमान जब तक हवा में मंडराता रहा, तब तक लोगों की सांसें अटकी थीं। लैडिंग के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी कहने से परहेज किया।

    एटीसी से नहीं मिली खराब मौसम जानकारी

    बताया जाता है कि फ्लाइट रनवे पर लैंड करने वाली थी कि वह हवा के तेज झोंके से टकरा गई। इससे विमान में कंपन हुआ। एटीसी ने भी खराब मौसम की जानकारी नहीं दी थी।

    विमान में मौसम के बदलाव की जानकारी देने वाला अर्ली वार्निंग सिस्टम भी परिवर्तन को भांप नहीं सका। ऐसे में झटका महसूस होते ही पायलट ने लैंड अबार्ट कर फ्लाइट की गति बढ़ा दी और विमान को ऊपर उठा लिया।

    खबरें और भी

    लैंड अबार्ट का मतलब यह कि विमान को उतारते-उतारते रोक दिया। एयरक्राफ्ट इंजीनियर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया चुनावी स्टंट, कहा- I.N.D.I.A के भय से कैसे भी चुनाव जीतने को बेताब BJP

    Bihar: 7 साल या उससे कम की सजा वाले आपराधिक मामलों पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस नहीं कर पाएगी ये काम