विजय सिन्हा के जन संवाद से पहले राजस्व मुख्यालय के 15 अधिकारी अंचलों में तैनात, भूमि मामलों होगी समीक्षा
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दरभंगा में होने वाले जन कल्याण संवाद से पहले, राजस्व मुख्यालय के 15 अधिकारी विभिन्न अंचलों में तैनात किए गए हैं। य ...और पढ़ें

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (फाइल फोटो)
HighLights
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के जन संवाद से पहले तैयारी।
दरभंगा अंचलों में 15 राजस्व अधिकारी तैनात किए गए।
भूमि संबंधी समस्याओं और लंबित मामलों की समीक्षा होगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन कल्याण संवाद से पहले मुख्यालय के अधिकारी संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे। दरभंगा में शुक्रवार को आयोजित जन संवाद से इसकी शुरुआत होगी।
विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने गुरुवार को बताया कि दरभंगा के विभिन्न अंचलों में मुख्यालय से 15 अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी आवंटित अंचलों में जाकर भूमि से जुड़ी सेवाओं, लंबित मामलों, ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रियाओं, अभिलेख अद्यतन और आमजन से संबंधित समस्याओं की स्थल पर समीक्षा करेंगे।
ऐसा पहली बार है जब जनकल्याण संवाद कार्यक्रम से पूर्व अंचल स्तर पर माइक्रो सुपरविजन की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट राजस्व मुख्यालय को भेजेंगे, ताकि कार्यक्रम के दिन आम जनता की समस्याओं पर त्वरित और ठोस निर्णय लिया जा सके।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में अधिकतम समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विभाग का मानना है कि एक दिन पहले की यह समीक्षा व्यवस्था अंचलों में जवाबदेही बढ़ाएगी और आम लोगों को राजस्व सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।