Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव! ललन और रामनाथ की जगह इन दो नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 07:14 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के बाद एक और बड़ा दांव खेल दिया है। नीतीश कुमार ने लोकसभा और राज्यसभा का नेतृत्व मिथिलांचल और कोसी को दे दिया है। लोकसभा म ...और पढ़ें

    रामनाथ ठाकुर, नीतीश कुमार और ललन सिंह। (फाइल फोटो)
    रामनाथ ठाकुर, नीतीश कुमार और ललन सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लोकसभा में कामैत और राज्यसभा में संजय झा बने जदयू संसदीय दल के नेता
    2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों सदनों का नेतृत्व मिथिलांचल-कोसी को दिया
    3. ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के मंत्री बनने के कारण हुआ बदलाव

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने संसद की दोनों सदनों में अपने दल के नेतृत्व का जिम्मा मिथिलांचल और कोसी को दिया है। सांसद दिलेश्वर कामत लोकसभा में जदयू संसदीय दल का नेता बनाए गए हैं।

    राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का पद संजय कुमार झा को दिया गया है। दोनों मिथिलांचल के हैं। कामत सुपौल के सांसद हैं। संजय झा का गृह जिला मधुबनी है।

    यह बदलाव लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह एवं राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता रामनाथ ठाकुर के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के कारण किया गया है।

    जदयू में लागू है एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला 

    जदयू में एक व्यक्ति, एक पद का फॉर्मूला लागू है। नए नेता के चयन की सूचना लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय को दे दी गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से यह चयन हुआ है।

    नीतीश कुमार को दी गई थी जिम्मेदारी

    इससे पहले, नई दिल्ली में हुई जदयू संसदीय दल की बैठक में नेता चयन के लिए सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। दोनों सदनों में सचेतक का भी पद है। इसके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

    दिलेश्वर कामैत दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। संजय झा का राज्यसभा में पहला कार्यकाल है। वे इससे पहले विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: NDA ने उपेंद्र कुशवाहा के लिए क्या सोच रखा है? सियासी गलियारों में नई चर्चाओं ने पकड़ा जोर

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर और NEET पेपरलीक के किंगपिन की पत्नी एक साथ, वायरल तस्वीर से मचा सियासी बवाल