Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब राजगीर से ऋषिकेश और कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा, एक क्लिक में जानिए टाइमिंग और रूट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 07:00 AM (IST)

    राजगीर से ऋषिकेश और वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं। पहली ट्रेन राजगीर से 7 अप्रैल को योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलेगी वहीं 10 अ ...और पढ़ें

    अब राजगीर से ऋषिकेश व कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा
    अब राजगीर से ऋषिकेश व कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा

    HighLights

    1. राजगीर से योग नगरी ऋषिकेश और माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
    2. राजगीर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस शुक्रवार को राजगीर से सुबह 6:05 बजे शुरू होकर दूसरे दिन योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
    3. राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सोमवार को राजगीर से प्रस्थान कर अगले दिन कटरा पहुंचेगी।

    जागरण टीम, पटना/गया। जम्मू-श्रीनगर के बीच चेनाब महासेतु के बनते ही कटरा-श्रीनगर रेललाइन के शुरू होने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दौरान राजगीर से ऋषिकेष व श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

    योग नगरी ऋषिकेष के लिए चलने वाली पहली ट्रेन शुक्रवार को ही राजगीर से चलेगी और पटना जंक्शन होते हुए वाया डीडीयू लखनऊ होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। इसी तरह सोमवार से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी नई ट्रेन राजगीर से पटना जंक्शन होते हुए डीडीयू होकर कटरा तक जाएगी।

    इस संबंध में दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के अनुरोध पर राजगीर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए तथा राजगीर से ही योगनगरी ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

    राजगीर योगनरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

    03223 राजगीर योनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस शुक्रवार को राजगीर से सुबह 6.05 बजे चलकर नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, होते हुए 9.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

    पटना से 9.30 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए 13 बजे डीडीयू पहुंचेगी। वाराणसी अयोध्या होते हुए दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

    उसी दिन शाम को छह बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए 17.10 बजे पटना जंक्शन एवं 21 बजे राजगीर पहुंचेगी।

    राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस

    इसी तरह 03221 राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सोमवार को 14 बजे राजगीर से प्रस्थान कर नालंदा, पावापुरी, बिहार शरीफ, हरनौत होते हुए 16.20 बजे पटना जंक्शन व 20 बजे डीडीयू होते हुए दूसरे दिन माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    गया जंक्शन होकर चलेगी शिरडी और ज्योतिर्लिंग भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

    रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय पटना से देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। गया जंक्शन स्थित निजी होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत प्रदान कर रहा है।

    यह पर्यटक ट्रेन 31 मई को धनबाद से चलेगी जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शान पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

    इन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन

    • उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग)
    • द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर)
    • सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग)
    • शिरडी (साई बाबा दर्शन)
    • नासिक (श्री त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग)
    • पुणे (भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग)
    • औरंगाबाद (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग)

    ये भी पढ़ें- किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 12 ट्रेनों की बदली टाइमिंग, यात्रियों के लिए आसान होगा सफर

    ये भी पढ़ें- धनबाद से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, ग्रुप बुकिंग पर मिलेगी किराए में छूट; एक क्लिक में पढ़ें डिटेल