विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Science City: पटना में साइंस सिटी का हुआ उद्घाटन, छात्र-छात्राओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

Published: Sun, 21 Sep 2025 06:56 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्रनगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने साइंस सिटी ...और पढ़ें

पटना में साइंस सिटी का हुआ उद्घाटन
पटना में साइंस सिटी का हुआ उद्घाटन

HighLights

  1. पटना में कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन |
  2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन |
  3. विज्ञान और नवाचार का केंद्र बनेगा |

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के राजेंद्रनगर में मोइनुलहक स्टेडियम के पास नवनिर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया।

वहां उपस्थित बच्चों ने तालियों की गूंज से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के विभिन्न भागों का अवलोकन किया। पूरे परिसर के साथ प्रथम तल पर जाकर विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों को देखा।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने उन्हें इसके निर्माण और विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर साइंस सिटी के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डा. रामवचन राय भी उनके साथ थे।

लंदन जाकर सीएम ने साइंस सिटी का किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी बहुत बेहतर बना है। इसके निर्माण कार्य को कई बार देखा। अधिकारियों के साथ लंदन जाकर वहां की साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया था। इसके निर्माण में कई विशेषज्ञों की राय ली गई।

बेहतरीन आइडिया के साथ इसका निर्माण किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केंद्र बना है जो आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा परिसर होगा।

विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में यह विशिष्ट होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातों, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।

इस साइंस सिटी का नामकरण महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. कलाम के नाम पर किया है। उनका बिहार के प्रति विशेष लगाव था। हमारे मन में भी उनके प्रति विशेष श्रद्धा है। हमारे प्रति भी वे स्नेह रखते थे।

छह वर्षों में तैयार हुई भव्य साइंस सिटी

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने 889 करोड़ रुपये की लागत से साइंस सिटी की स्वीकृति दी थी। इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग कर रहा है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मार्च 2019 को किया था।

मुख्यमंत्री इसके निर्माण के प्रति गंभीर थे। वे लगातार इसका अनुश्रवण व निरीक्षण करते रहे। उन्होंने विश्वस्तरीय साइंस सिटी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भी भेजा।

बाद में मार्च, 2024 में उन्होंने स्वयं लंदन स्थित साइंस सिटी को देखा। निर्देश दिया कि नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और आकर्षित करने के लिए बेहतर साइंस सिटी बनाएं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डा. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग की सचिव डा. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार।

मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।