Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: नशे में हंगामा कर रहे युवक की गिरफ्तारी पर बवाल! पुलिस पर हमला कर शराबी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दो जख्मी

    By Satyendra Kumar JhaEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 01:56 PM (IST)

    बिहार के मोतिहारी में अपराधियों के बीच पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। हाल ही में इसके कई उदाहरण देखने को मिले हैं। मोतीहारी में एक बार पुलिस ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. शराबी पीकर नशे में हंगामा कर रहा था युवक
    2. गश्ती के दौरान पुलिस ने शराबी को पकड़ा

    मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) संवाद सहयोगी : बिहार के मोतिहारी शहर के चंडीस्थान के समीप शराबी को पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की देर शाम नगर थाने के नाका दो की पुलिस पर हमला कर दिया। शराब के नशे में पकड़े गए युवक को उन्होंने छुड़ा लिया।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई से घायल हुए ग्रामीण

    हमले में नाका दो के दारोगा करण सिंह तथा होमगार्ड जवान कृष्णकांत सिंह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसमें कई ग्रामीण घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप के साथ देखा 'लौंडा नाच', राजद नेताओं का वीडियो वायरल

    आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि नाका दो की पुलिस गश्ती कर रही थी। इस दौरान चंडी माता स्थान के पास एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।

    उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

    पुलिस उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ला रही थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला कर उसे मुक्त करा लिया।

    यह भी पढ़ें- बांका में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर छापेमारी, मिले 20 लाख कैश व जमीन के कागजात

    उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ है।

    खबरें और भी