Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम? सुबह के कोहरे के साथ बदलाव शुरू, दो दिनों में मानसून की विदाई

    By Jitendra KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 07:55 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार में इन दिनों मौसम बदल रहा है। सर्दी आने के संकेत मिलने लगे हैं। सुबह में हल्का कोहरा ठंड कर रहा है लेकिन दोपहर की धूप मौसम को ...और पढ़ें

    Bihar Weather: क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम?
    Bihar Weather: क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम?

    HighLights

    1. 15 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट के आसार
    2. राजधानी सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि
    3. जिलों में सुबह हल्के कोहरे का रहेगा प्रभाव

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना समेत कई जिलों का मौसम अगले दो से तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।

    कड़ी धूप के कारण लोग थोड़े परेशान रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान जिलों में वर्षा पर विराम लगने से मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद पछुआ के प्रवाह से मौसम में बदलाव की संभावना है। दुर्गा पूजा पर मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है। बारिश के भी आसार नहीं हैं।

    वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आने से सुबह और शाम लोगों को सिहरन महसूस होगी। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में तीखी धूप से लोग परेशान रहे। वहीं, शाम में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

    मानसून प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों से हो गया विदा

    मौसम विज्ञानी रवींद्र कुमार ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों से विदा हो गया है। शुक्रवार को अररिया व फारबिसगंज की बारी है। दो दिनों के दौरान बाकी हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि व 11 जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट आई है। 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी के पुपरी में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना - 35.4 डिग्री सेल्सियस
    • गया - 34.9 डिग्री सेल्सियस
    • भागलपुर - 34.5 डिग्री सेल्सियस
    • मुजफ्फरपुर - 31.0 डिग्री सेल्सियस

    ये भी पढ़ें -

    जर्मनी के बाद इस जिले में बनती है नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कोचों हटाने वाली क्रेन, 75 दिन में होती है तैयार

    बिहार में नॉर्थ ईस्‍ट एक्‍सप्रेस जैसे हादसे को दावत दे रहा यह पुल, 161 साल पुराने ब्रिज के नट-बोल्ट गायब; अधिकारी बने बैठे अंजान