Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में दुर्गापूजा से पहले होगा कुछ खास, तेजस्वी ने कहा- सभी अस्पतालों में पहुंच जाएगी जीविका दीदी की रसोई

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 02:10 PM (IST)

    Jeevika Didi kitchen बिहार में दुर्गापूजा से पहले कुछ खास होने वाला है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से जानकारी दी है कि सभी सद ...और पढ़ें

    बिहार में दुर्गापूजा से पहले होगा कुछ खास, तेजस्वी ने कहा- सभी अस्पतालों में पहुंच जाएगी जीविका दीदी की रसोई
    बिहार में दुर्गापूजा से पहले होगा कुछ खास, तेजस्वी ने कहा- सभी अस्पतालों में पहुंच जाएगी जीविका दीदी की रसोई

    पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार में दुर्गापूजा से पहले सभी सदर अस्पतालों में जीविका दीदी की रसोई चालू कर दी जाएगी। इससे अस्पतालों में खाने-पीने की चीजों के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    इस बात की जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट किया है।

    उप मुख्यमंत्री वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि दुर्गापूजा से पहले सभी सदर अस्पतालों को इससे (जीविका दीदी की रसोई) कवर कर लिया जाएगा। इससे हमें काफी राहत पहुंची है।

    उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अस्पतालों में अब खाने-पीने की समस्या नहीं है। जीविका दीदी ने रसोईयों को बहुत बेहतर तरीके से संभाला हुआ है।

    क्या है जीविका दीदी की रसोई योजना?

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था कि जीविका दीदी की रसोई योजना के तहत बिहार के सरकारी अस्पतालों की कैंटीन में महिलाओं (जीविका दीदी) के द्वारा बनाया गया खाना दिया जाएगा।

    इस योजना के कई फायदे बताए गए थे। एक तरफ जीविका दीदी आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके स्वजन एवं अस्पताल के स्टाफ को अच्छा खाना मिलेगा।

    इस योजना के तहत जीविका दीदी द्वारा बनाया गया खाना मरीजों को फ्री में मिलता है, जबकि परिजनों को कम से कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश करीब सभी जिलों में इस योजना को लागू किया गया है।